इस घातक ऑलराउंडर के जुड़वा भाई की नेशनल टीम में एंट्री, पहली बार आया बुलावा, IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुका

होमखेलक्रिकेट
इस घातक ऑलराउंडर के जुड़वा भाई की नेशनल टीम में एंट्री, MI के लिए खेल चुका
Last Updated:August 11, 2026, 22:00 IST
Duan Jansen in south africa team: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके डुआन यानसेन की साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम में एंट्री हो गई है. सेलेक्टर्स ने उनके पहले बार नेशनल टीम में मौका दिया है. डुआन साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन के जुड़वां भाई हैं. नामीबिया के खिलाफ आगामी दौरे के लिए डुआन को टीम में शामिल किया है.मार्को यानसेन के जुड़वां भाई डुआन की साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन के जुड़वां भाई डुआन यानसेन को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है. डुआन को नामीबिया के आगामी व्हाइट-बॉल दौरे के लिए टीम में जगह मिली है. वह इस दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. इस दौरा के लिए 15 सदस्यीय टीम की कमान अनुभवी स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन को सौंपी गई है. टीम पहले नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ टी20 ट्राई सीरीज खेलेगी और इसके बाद नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उतरेगी.
डुआन को पहली बार सीनियर टीम में जगहडुआन यानसेन ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम का दरवाजा खटखटाया है. 2025-26 घरेलू सीजन उनके लिए शानदार रहा. उन्हें डिविजन-1 वनडे कप का प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया. डुआन ने अपनी टीम टाइटंस को खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई. फाइनल में लायंस के खिलाफ उन्होंने नाबाद 61 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाने में योगदान दिया. लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिला है.
भाई मार्को की तरह बना पाएंगे पहचान?डुआन के टीम में चयन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके जुड़वां भाई मार्को यानसेन को लेकर हो रही है. मार्को पहले ही साउथ अफ्रीका के प्रमुख ऑलराउंडरों में अपनी जगह बना चुके हैं. अब क्रिकेट फैंस की नजरें डुआन पर होंगी कि क्या वह भी अपने भाई की तरह इंटरनेशनल स्तर पर बड़ा नाम बना पाते हैं.
पहले टी20, फिर वनडे सीरीजसाउथ अफ्रीका का यह दौरा 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगा. सबसे पहले विंडहोक में 28 अगस्त से 6 सितंबर के बीच टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज खेली जाएगी. इसमें साउथ अफ्रीका के अलावा नामीबिया और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेंगी. इसके बाद साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच 9 से 13 सितंबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. यह सीरीज खास होगी, क्योंकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह पहली द्विपक्षीय तीन मैचों की 50 ओवर की सीरीज होगी.
इन खिलाड़ियों को भी पहली बार मिला मौकाडुआन यानसेन के अलावा एथन बॉश को पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है. वहीं कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन और एनक्यूबानी मोकोएना को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है. साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.
यानसेन परिवार के लिए खास पलमार्को के बाद अब डुआन का साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम में पहुंचना यानसेन परिवार के लिए खास पल है. अगर डुआन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि डुआन यानसेन इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन करते हैं. क्या वह अपने भाई की तरह साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब होते हैं. डुआन आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए एक मैच खेल चुके हैं.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 11, 2026, 22:00 IST



