यहां भगवान को चढ़ती है अनोखी चिट्ठी, 89 बेसहारों की जरूरतें लिखकर ठाकुरजी को समर्पित

यहां भगवान को रोज लिखी जाती है चिट्ठी, ठाकुरजी के भरोसे पूरी होती है हर जरूरत
सीकर के नीमकाथाना स्थित श्री ज्ञानचंद मोदी अपना घर आश्रम में सेवा की अनोखी परंपरा निभाई जा रही है. यहां रोज ठाकुरजी के चरणों में 89 प्रभुजनों की जरूरतों की चिट्ठी समर्पित की जाती है. चिट्ठी में भोजन सामग्री से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं तक की जरूरत लिखी होती है. आश्रम परिवार का विश्वास है कि समाज के भामाशाह किसी न किसी रूप में इन जरूरतों को पूरा कर देते हैं. आश्रम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के रहने, भोजन और देखभाल की व्यवस्था है. खास बात यह है कि सेवा के जरिए यहां रह चुके पांच प्रभुजन स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट चुके हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




