Entertainment
7 मिनट 55 सेकेंड का सुपरहिट गाना, पत्नी और मंगेतर के बीच फंसा था ये हीरो, 41 साल बाद भी नहीं भूले लोग

साल 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में उनके बेटे राजीव कपूर लीड हीरो बने थे और मंदाकिनी हीरोइन. फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया था. लेकिन फिल्म के गानों ने तो तहलका मचा दिया था. खासतौर पर एक गाना ‘एक राधा, एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा’. इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था.गाने को रविंद्र जैन ने लिखा था और गाने को संगीत भी उन्होंने ही दिया था. आज भी लोग 41 साल बाद भी इस गाने को भुला नहीं पाए हैं.इस गाने में दिव्या राणा ने भी अहम भूमिका निभाई.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



