Rajasthan

dholpur news I सेब और आम से रखें केले दूर! बरसात में इन्हीं छोटी गलतियों से जल्दी पकते हैं केले

Last Updated:August 12, 2026, 13:14 IST

Tips And Tricks: बरसात में नमी और उमस के कारण केले जल्दी पकने, काले पड़ने और खराब होने लगते हैं, लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से स्टोर किया जाए तो कई दिनों तक ताजा रखा जा सकता है. जानिए केले को रखने की आसान ट्रिक्स, किन फलों से दूर रखें और कटे हुए केले को काला होने से कैसे बचाएं. Amazon Prime DayTop Deals Inside

बारिश का मौसम अपने साथ नमी और उमस लेकर आता है, इसका असर घर में रखे फलों और सब्जियों पर भी पड़ता है. बरसात के दिनों में केला जल्दी पकने लगता है और कुछ ही दिनों में उसका छिलका काला पड़ जाता है. कई बार ज्यादा पकने के बाद केला नरम होकर खराब भी होने लगता है. ऐसे में अगर केले को सही तरीके से रखा जाए तो उन्हें कुछ दिनों तक ताजा और स्वादिष्ट बनाए रखा जा सकता है.

केलों को हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां सीधी धूप न आती हो, इसके लिए घर में ठंडी और सूखी जगह सबसे अच्छी रहती है. बारिश के मौसम में रसोई में नमी ज्यादा होती है, इसलिए केले को गैस चूल्हे, सिंक या ऐसी जगह के पास न रखें जहां भाप और पानी ज्यादा रहता हो.

अगर केला काटने के बाद बच गया है तो उस पर थोड़ा नींबू का रस लगा दें. इसके बाद उसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखा जा सकता है. इससे केले का रंग जल्दी काला नहीं पड़ेगा और केला जल्दी खराब नहीं होगा.

Add as Preferred Source on Google

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 12, 2026, 13:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj