National

Sugar Price Update : त्योहारों पर नहीं बढ़ेंगे चीनी के दाम, सरकार ने कर दिया पुख्ता इंतजाम

Last Updated:October 16, 2026, 21:35 IST

Sugar Price Update : त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और बाजार में चीनी की कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने सभी चीनी मिलों को अक्टूबर में उत्पादन की गई चीनी को इसी महीने और नवंबर में बाजार में बेचने की अनुमति दे दी है. इसका मकसद त्योहारी सीजन के दौरान सप्लाई बढ़ाकर कीमतों पर काबू पाना है. इससे पहले सरकार ने एक महीने पहले ही चीनी मिलों को उत्पादन शुरू करने की अनुमति दे दी थी.त्योहारों पर नहीं बढ़ेंगे चीनी के दाम, सरकार ने कर दिया पुख्ता इंतजामZoomचीनी की कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने पेराई सत्र जल्दी शुरू कर दिया है.

नई दिल्ली. पिछले 2 महीने से किचन की मिठास छीनने वाले चीनी की कीमतें त्योहारों के दौरान काबू में रह सकती हैं. सरकार ने चीनी की कीमतों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला किया है. केंद्र सरकार ने त्योहारों के दौरान चीनी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए मिलों को अक्टूबर में उत्पादित चीनी को अक्टूबर या नवंबर में बेचने की अनुमति दे दी है. यह मात्रा दोनों महीनों के लिए तय नियमित मासिक बिक्री कोटे के अतिरिक्त होगी. इसका मतलब है कि बाजार में बड़ी मात्रा में चीनी आएगी जिससे कीमतों को काबू में रखने में आसानी होगी.

खाद्य मंत्रालय ने 16 अक्टूबर को जारी निर्देश में कहा कि सभी चीनी मिलें अक्टूबर महीने में उत्पादित चीनी को अक्टूबर या नवंबर में बेच सकती हैं. इसका मतलब है कि अगर कोई मिल अक्टूबर में 1,000 टन चीनी का उत्पादन करती है, तो वह इस मात्रा को नवंबर तक बेच सकती है. मंत्रालय ने कहा कि यह मात्रा संबंधित महीनों के लिए नियमित मासिक बिक्री कोटे के तहत आवंटित चीनी के अतिरिक्त होगी, ताकि बाजार में चीनी की सप्लाई बढ़ाई जा सके.

कैसे तय होता है चीनी का कोटाघरेलू बाजार में बिक्री के लिए खाद्य मंत्रालय हर पखवाड़े यानी 15 दिनों में चीनी का कोटा तय करता है. अक्टूबर के पहले पखवाड़े के लिए 13 लाख टन और दूसरे पखवाड़े के लिए 14 लाख टन चीनी का कोटा आवंटित किया गया है. अब सरकार ने जो चीनी सप्लाई करने की अनुमति दी है, वह इस तय कोटा से अतिरिक्त होगा. मंत्रालय ने अभी तक नवंबर के लिए कोई कोटा तय नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन होने की वजह से सप्लाई बढ़ाने पर पूरा जोर रहेगा.

उद्योग संगठनों ने भी सराहा फैसलाअखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) के अध्यक्ष प्रफुल्ल विठलानी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे त्योहारी मौसम में घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि कई चीनी मिलों में गन्ने की पेराई इस सप्ताह शुरू हुई है, जो निर्धारित समय से करीब एक महीने पहले है. बाजार में अधिक आपूर्ति से देशभर में चीनी की उपलब्धता बेहतर होगी और थोक एवं खुदरा कीमतों को नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी.

70 के करीब पहुंच गई थी कीमतइससे पहले घरेलू खुदरा बाजार में चीनी की कीमतें 70 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई थी. लेकिन, इसके बाद सरकार ने कोटा और भंडार तय करने के लिए सख्त नियम लागू किए. इसका फायदा यह हुआ कि जल्द ही कीमतों पर काबू पा लिया गया. इसके अलावा सरकार ने एक महीने पहले ही गन्ने का पेराई सत्र भी शुरू करा दिया है, ताकि घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाई जा सके.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 16, 2026, 21:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj