Entertainment

‘कोई उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है’, अर्जुन बिजलानी ने मौनी रॉय संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Last Updated:August 12, 2026, 14:40 IST

मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की डिनर आउटिंग के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं. अब अर्जुन ने इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दोनों लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं और कई बार साथ डिनर कर चुके हैं. उन्होंने मौनी का बचाव करते हुए दावा किया कि पिछले कुछ समय से कोई उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है. अर्जुन ने मौनी की निजी जिंदगी और उनके बारे में फैलाए जा रहे दावों पर भी सवाल उठाए. Amazon Prime DayTop Deals Inside'उसे बदनाम...' मौनी रॉय की डेटिंग अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी Zoomअर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय पिछले 15 सालों से अच्छे दोस्त हैं.

नई दिल्ली. जानी-मानी टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ इन दिनों फिर से मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है. पति सूरज नांबियार से मई 2026 में सेपरेशन के ऐलान के बाद, मौनी रॉय का नाम उनके सबसे करीबी दोस्त और एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में दोनों को साथ में डिनर करते देखे जाने के बाद अफवाहों का बाजार गरम हो गया. अब अर्जुन बिजलानी ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ऐसी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए मौनी का बचाव किया है.

‘टेली टॉक इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी ने अपनी और मौनी की दोस्ती को रोमांटिक एंगल देने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. अर्जुन ने कहा, ‘अगर सात या आठ लोग साथ में डिनर पर जा रहे हैं, तो यह कोई पहली बार नहीं है. हम पहले भी 50 बार साथ में डिनर पर गए हैं और घूम चुके हैं. इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि किसी ने ऐसा क्यों लिखा.’

अब बोलना जरूरी है: अर्जुन

अर्जुन ने आगे खुलासा किया कि वे शुरुआत में इन अफवाहों को नजर-अंदाज कर रहे थे. लेकिन जब उनकी कॉमन फ्रेंड और एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने इस तरह की खबरों को ‘बकवास’ कहा, तब उन्हें लगा कि जब दोस्त आवाज उठा रहे हैं तो उनका बोलना भी जरूरी है.

‘कोई उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है’

अपनी बात रखते हुए अर्जुन बिजलानी ने आरोप लगाया कि कोई जानबूझकर मौनी रॉय की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि काफी समय से कोई न कोई मौनी को बदनाम करने में लगा हुआ है. वह पहले से ही अपनी जिंदगी के बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. पहले उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर बातें बनाई गईं, फिर उनके ड्रिंकिंग हैबिट्स पर कमेंट्स किए गए. हर इंसान पार्टी में जाता है और एंजॉय करता है, यह बेहद नॉर्मल है.’

15 साल पुरानी दोस्ती

आपको बता दें कि एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल ‘नागिन’ से एक साथ घर-घर में पहचान बनाने वाले अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय पिछले 15 सालों से बेहतरीन दोस्त हैं. इसी साल मई 2026 में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने शादी के चार साल बाद आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने फैसला किया. इसके बाद से ही एक्ट्रेसेस को जज किया जा रहा हैय

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

August 12, 2026, 14:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj