Rajasthan

जोधपुर के दोस्तों का कमाल! गैस लीक होते ही अलर्ट करेगा ये डिवाइस, सिर्फ 25 सेकेंड में खुद बंद कर देगा सप्लाई

Last Updated:August 12, 2026, 15:04 IST

Jodhpur Gas Leak Device: जोधपुर के दो दोस्तों ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जो गैस लीक होने या जरूरत से ज्यादा गैस निकलने पर अलर्ट करेगा और 25 सेकेंड में खुद गैस सप्लाई रोक देगा. यह डिवाइस घरों, रेस्टोरेंट और उद्योगों में LPG, CNG और PNG गैस के लिए उपयोगी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जोधपुर: घर में दादी मां गैस का उपयोग करने के बाद कई बार उसे बंद करना भूल जाती थीं. यही परेशानी आज कई घरों की भी है. कभी चाय बनाते समय चूल्हा बुझ जाता है तो कभी हवा के कारण लौ बंद हो जाती है और गैस निकलती रहती है. इसी छोटी-सी लेकिन गंभीर समस्या को देखते हुए जोधपुर के दो दोस्तों ने समाधान तलाशने की सोची. इसी सोच को आइडिया और फिर आइडिया को हकीकत में बदलने का काम पवन पुत्र सॉल्यूशंस स्टार्टअप के फाउंडर वैभव बोहरा और भरत सोनी ने किया. उन्होंने ऐसा डिवाइस तैयार किया है, जो गैस लीक होने या जरूरत से ज्यादा गैस निकलने पर अलार्म बजाने के साथ मोबाइल पर अलर्ट भेजता है और समय रहते गैस की सप्लाई भी रोक सकता है.

यह डिवाइस सेंसर की तरह काम करता है. इसे किचन में गैस सिलेंडर के पास लगाया जाता है, जबकि इसका दूसरा हिस्सा गैस पाइप से जुड़ा रहता है. डिवाइस लगातार गैस की मात्रा और उसके रिलीज होने के समय को मॉनिटर करता है. यदि तय समय से ज्यादा गैस निकल रही है और चूल्हा नहीं जल रहा है तो यह तुरंत अलार्म बजाएगा और मोबाइल पर अलर्ट भेजेगा. अलर्ट में गैस की मात्रा तय स्तर से कितनी अधिक रिलीज हो रही है, इसकी जानकारी भी मिल सकेगी. गैस बंद करने पर अलार्म बंद हो जाएगा और मोबाइल पर भी गैस की मात्रा में आई कमी की जानकारी दिखाई देगी.

25 सेकेंड में खुद बंद होगी गैस सप्लाईडिवाइस की सबसे खास सुविधा यह है कि यदि अलर्ट मिलने के बाद भी किसी कारण से यूजर गैस बंद नहीं कर पाता है तो करीब 25 सेकेंड बाद यह अपने आप गैस की सप्लाई रोक देगा. इसके बाद यूजर जरूरत के अनुसार गैस सप्लाई दोबारा शुरू कर सकता है. यह डिवाइस सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है. इसे LPG, CNG और PNG तीनों तरह की गैस के लिए उपयोग किया जा सकता है. घरों के अलावा रेस्टोरेंट, होटल और गैस का इस्तेमाल करने वाले एमएसएमई व छोटे उद्योगों में भी इसे लगाया जा सकता है.

एक घटना से शुरू हुई शुरुआत, दो दोस्तों ने बनाया समाधानवैभव बोहरा के अनुसार, एक दिन उनकी बुजुर्ग दादी गैस पर काम करने के बाद उसे खुला छोड़ गईं और उन्हें इसका ध्यान नहीं रहा. ऊपर के कमरे से नीचे आने पर गैस की गंध महसूस हुई, तब उन्होंने तुरंत गैस बंद की. इसके अलावा कई बार हवा या चाय गिरने से चूल्हा बुझ जाता था, लेकिन गैस निकलती रहती थी. यहीं से ऐसा उपकरण बनाने का विचार आया, जो हादसा होने से पहले खतरे को पहचान सके.

जब उन्होंने अपने साथी भरत सोनी और अन्य लोगों से इस समस्या पर बात की तो पता चला कि यह परेशानी कई घरों में है. भरत सोनी ने भी बताया कि उनके घर में गैस चालू रह जाने की समस्या सामने आती थी. इसके बाद दोनों ने मिलकर इस दिशा में काम शुरू किया और ऐसा डिवाइस तैयार किया, जिसका उद्देश्य गैस से होने वाले हादसों को समय रहते रोकना है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 12, 2026, 15:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj