बेटियों का वॉलेट: पैसा छापने की मशीन है सरकारी स्कीम, सिर्फ 200 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 4 लाख रुपये

अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम बचाकर अपनी बेटी के लिए अच्छा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम है जिससे आप 4 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं. इसमें एकमुश्त बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि हर महीने तय रकम जमा करनी होती है. फिलहाल इस योजना पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. खास बात यह है कि इसमें कम रकम से भी शुरुआत की जा सकती है.
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम यानी आरडी उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है जो अपनी सैलरी या कमाई में से हर महीने कुछ हिस्सा अपनी बच्ची के लिए बचाना चाहते हैं. इसमें निवेश की अवधि आम तौर पर 5 साल होती है और नियमित रूप से पैसा जमा करने पर मैच्योरिटी पर एक अच्छी रकम तैयार हो सकती है.
कितने रुपये से खोलें आरडी अकाउंट?
पोस्ट ऑफिस आरडी खाता कम से कम ₹100 महीने से शुरू किया जा सकता है. इसके बाद रकम ₹10 के गुणक में बढ़ाई जा सकती है. इसमें अधिकतम जमा राशि की कोई तय सीमा नहीं है. यानी आप अपनी बचत और जरूरत के हिसाब से हर महीने रकम तय कर सकते हैं.
इस खाते में जो रकम आप शुरुआत में तय करते हैं, वही रकम हर महीने जमा करनी होती है. इसलिए खाता खोलते समय ऐसी मासिक किस्त चुनना बेहतर है, जिसे आप आसानी से लंबे समय तक जमा कर सकें.
कब मिलेगा 4 लाख रुपये?
पोस्ट ऑफिस आरडी की सामान्य अवधि 5 साल यानी 60 महीने होती है. उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹6,000 जमा करता है, तो 5 साल में उसकी कुल जमा रकम ₹3.60 लाख होगी.
अगर 6.7 फीसदी की ब्याज दर को आधार मानें, तो इस निवेश पर करीब ₹65,947 ब्याज मिल सकता है. इस तरह मैच्योरिटी पर कुल रकम लगभग ₹4,25,947 हो सकती है. वास्तविक रकम लागू नियमों और ब्याज गणना के अनुसार होगी.
कैलकुलेशन से समझें-
निवेशअमाउंटरोजाना निवेश₹200हर महीने निवेश₹6,000ब्याज दर6.7% सालानानिवेश की अवधि5 सालकुल जमा रकम₹3,60,000ब्याज से कमाई₹65,947
किस्त जमा करने में देरी हुई तो क्या होगा?
आरडी में हर महीने समय पर किस्त जमा करना जरूरी है. अगर किसी महीने किस्त छूट जाती है, तो नियमों के मुताबिक बाद में उसे जमा किया जा सकता है और देरी पर शुल्क भी देना पड़ सकता है.
चार तक किस्तें छूटने की स्थिति में खाते को आगे बढ़ाकर बकाया किस्तें जमा करने की सुविधा मिल सकती है. वहीं, ज्यादा किस्तें नहीं भरने पर खाता बंद होने की स्थिति भी आ सकती है. इसलिए बेहतर है कि हर महीने की किस्त समय पर जमा की जाए.
एक साल बाद मिल सकता है लोन
अगर आरडी खाता कम से कम एक साल चल चुका है और 12 किस्तें जमा हो चुकी हैं, तो खाताधारक को जमा रकम के आधार पर लोन लेने की सुविधा मिल सकती है. नियमों के तहत जमा राशि के 50 फीसदी तक लोन लिया जा सकता है. लोन पर ब्याज आरडी पर मिलने वाले ब्याज से अधिक हो सकता है. इसलिए लोन लेने से पहले उसकी लागत और चुकाने की शर्तों को समझना जरूरी है.
समय से पहले बंद कर सकते हैं अकाउंट?
आरडी की सामान्य अवधि 5 साल है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ खाता 3 साल पूरे होने के बाद समय से पहले बंद किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में मिलने वाला ब्याज सामान्य आरडी ब्याज के बजाय लागू बचत खाते की दर के अनुसार हो सकता है. वहीं, 5 साल पूरे होने पर खाता मैच्योर हो जाता है. जरूरत होने पर नियमों के अनुसार इसे आगे भी जारी रखने का ऑप्शन मिल सकता है.



