Rajasthan

खाटूश्याम मंदिर आज रात होगा बंद, 19 घंटे नहीं मिलेंगे दर्शन, 15 अगस्त को तिरंगा रूप में दिखेंगे बाबा श्याम

Last Updated:August 13, 2026, 13:55 IST

Khatu Shyam Mandir Closed: खाटूश्याम जी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. मंदिर के कपाट आज रात बंद किए जाएंगे, जिसके चलते करीब 19 घंटे तक बाबा श्याम के दर्शन श्रद्धालुओं को नहीं मिल सकेंगे. मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष धार्मिक आयोजन और श्रृंगार की तैयारियां की जा रही हैं. स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को बाबा श्याम का विशेष तिरंगा रूप में श्रृंगार किया जाएगा. इस दौरान बाबा श्याम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

Khatu Shyam Ji News: प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है. बाबा श्याम का मंदिर आज यानी 13 अगस्त की रात 10 बजे से बंद हो जाएगा।. मंदिर में अमावस्या के बाद होने वाले विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा के चलते श्रद्धालुओं को करीब 19 घंटे तक बाबा श्याम के दर्शन नहीं मिल सकेंगे. मंदिर बंद रहने को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी ने आधिकारिक भी सूचना जारी की है. श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर की परंपरा के अनुसार अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है.

इसी धार्मिक प्रक्रिया के चलते 13 अगस्त की रात 10 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 14 अगस्त को पूरे दिन मंदिर में आम भक्तों के लिए दर्शन बंद रहेंगे. उन्होंने बताया कि बाबा श्याम के विशेष तिलक श्रृंगार में करीब 8 से 10 घंटे या इससे भी अधिक समय लग सकता है. इस दौरान बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का लेप लगाया जाता है. साथ ही मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

14 अगस्त शाम 5 बजे फिर खुलेंगे पटश्रद्धालुओं के लिए राहत की बात यह है कि मंदिर ज्यादा लंबे समय तक बंद नहीं रहेगा. विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार पूरा होने के बाद 14 अगस्त की शाम 5 बजे मंदिर के पट दोबारा खोल दिए जाएंगे. इसके बाद भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. यानी 13 अगस्त रात 10 बजे से 14 अगस्त शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन नहीं मिलेंगे. मंदिर कमेटी ने बाबा श्याम के भक्तों से अपील की है कि वे मंदिर बंद रहने के समय का विशेष ध्यान रखें. मंदिर के पट खुलने के बाद ही दर्शन की योजना बनाएं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

15 अगस्त को तिरंगा थीम पर सजेंगे बाबा श्याम14 अगस्त शाम 5 बजे मंदिर के पट खोलना के बाद बाबा श्याम अपना स्वरूप बदल लेंगे. मंदिर परम्परा के अनुसार बाबा श्याम एक महीने में दो रूपो में दर्शन देते हैं. एक शालिग्राम, जिसमें वे अपने मूल स्वरूप में नजर आते हैं. भक्तों को ये दर्शन महीने में केवल सात दिन ही करने को मिलते हैं. इसके अलावा दूसरा है श्याम वर्ण इसमें बाबा श्याम करीब 22 से 23 दिन तकदर्शन देते हैं. इसके अलावा हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त को तिरंगा थीम पर बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा. गर्भ ग्रह को विशेष फूलों सेसजाया जाएगा.

जानिए कौन है बाबा श्यामबाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभीसे बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Rajasthan

First Published :

August 13, 2026, 13:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj