बांसवाड़ा में रसोई गैस सिलेंडर बना काल, एक मासूम की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा

Last Updated:August 14, 2026, 08:51 IST
Banswara Cylinder Fire: बांसवाड़ा के कुशलगढ़ स्थित पोटलिया गांव में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए. हादसे में मासूम पुत्र अर्पित की बांसवाड़ा एमजी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे अश्विन को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है. पिता रामा और मां ईलीशा का इलाज जारी है. ग्रामीणों ने जलता सिलेंडर बाहर निकालकर बड़ा हादसा होने से बचाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
Banswara News: कुशलगढ़ में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, मासूम की मौत, दूसरा बेटा उदयपुर रेफर
Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है. कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के पोटलिया गांव में एक मकान की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक भीषण आग लग गई. इस भयावह हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना में मां, पिता और उनके दो मासूम बेटे आग की चपेट में आ गए, जिनमें से एक मासूम बच्चे की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई.
घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने भारी जांबाजी और तत्परता दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर खींच निकाला, जिससे एक बड़ा विस्फोट और बड़ा हादसा होने से टल गया. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और सभी झुलसे हुए लोगों को आनन-फानन में कुशलगढ़ अस्पताल पहुंचाया.
मासूम की इलाज के दौरान मौत, दूसरा बेटा उदयपुर रेफरकुशलगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल (एमजी अस्पताल), बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम पुत्र अर्पित ने दम तोड़ दिया. हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दूसरे पुत्र अश्विन की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया है.
माता-पिता का बांसवाड़ा अस्पताल में इलाज जारीइस दर्दनाक हादसे में झुलसे पिता रामा और मां ईलीशा का महात्मा गांधी अस्पताल बांसवाड़ा में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. घटना की जानकारी मिलते ही कुशलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सिलेंडर में आग लगने के कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Banswara,Banswara,Rajasthan
First Published :
August 14, 2026, 08:51 IST



