Rajasthan

धौलपुर की बलराम कॉलोनी में सीवर जाम और सड़कें बदहाल, ट्रांसफार्मर के पास मंडरा रहा खतरा

Last Updated:August 14, 2026, 14:53 IST

Dhaulpur Ground Report : धौलपुर की बलराम विहार कॉलोनी में 4-5 साल से सीवर लाइन जाम है. सड़कों पर गंदा पानी भरा है, जिससे गड्ढे नहीं दिखते और करंट का खतरा है. निवासियों ने स्थायी समाधान की मांग की है. कुछ समय पहले गैस लाइन की खुदाई के दौरान पेयजल लाइन टूट गई थी, जिससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर. धौलपुर शहर के राजाखेड़ा बाईपास के पास स्थित वार्ड नंबर 56 की बलराम विहार कॉलोनी की गोविंद वाटिका गली में पिछले 4 से 5 साल से सीवर लाइन और मुख्य नालियां जाम पड़ी हैं. इसके कारण कॉलोनी की सड़कों और घरों के सामने गंदा और बदबूदार पानी भरा रहता है. जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों के गिरकर घायल होने का खतरा बना हुआ है. कॉलोनी की मुख्य सड़क भी पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं.

कॉलोनी निवासी भूप सिंह सिकरवार ने बताया कि सीवर लाइन डाले जाने के बाद से ही जलभराव की समस्या बनी हुई है. घरों के सामने गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. उनका कहना है कि सीवर का पानी घरों में बने कुओं तक पहुंच रहा है. नलों में भी गंदा पानी आने से पेयजल की समस्या बनी हुई है. कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ.

सीवर चैंबर उफनने से सड़कों पर फैलता है पानीसीनू कटारा ने बताया कि मुख्य नालियां कई वर्षों से जाम हैं और करीब 4-5 साल से सीवर लाइन भी बंद पड़ी है. सीवर चैंबर उफनने से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है. कॉलोनीवासी 2-3 साल से नगर परिषद और जिला प्रशासन को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. कुछ समय पहले गैस लाइन की खुदाई के दौरान पेयजल लाइन टूट गई थी, जिससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है.

ट्रांसफार्मर के पास जलभराव, करंट का खतराअक्षय बघेल ने बताया कि जलभराव वाले स्थान के पास ही विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है. ऐसे में करंट लगने का खतरा बना रहता है. उनका कहना है कि कई बार मवेशियों को करंट लग चुका है. छोटे बच्चे भी इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं. इससे कपड़े खराब होने के साथ संक्रमण और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है.

उखड़ी सड़क और गड्ढों में भरा रहता है पानीअनूप तोमर ने बताया कि करीब 5 साल से सीवर लाइन पूरी तरह जाम है. कॉलोनी की मुख्य सड़क भी पूरी तरह उखड़ चुकी है. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा रहता है, जिससे आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार होते हैं.

स्थायी समाधान की मांग कर रहे कॉलोनीवासीकॉलोनीवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द सीवर चैंबर खोलने, नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें गंदे पानी और जलभराव से राहत मिल सके.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 14:53 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj