Rajasthan

पति-पत्नी की हत्या कर शव संदूक में ठूंसे, बदबू आने पर पड़ोसियों को हुआ शक तो बुलाई पुलिस

Last Updated:August 14, 2026, 15:15 IST

Udaipur Double Murder Case : राजस्थान के उदयपुर जिले में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के सायरा थाना इलाके में एक दंपति की हत्या करके उनके शवों को संदूक में भर दिया गया. डबल मर्डर की इस वारदात का पता चलते ही वहां सनसनी फैल गई. हत्या के कारणों और हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में जुटी है.पति-पत्नी की हत्या कर शव संदूक में ठूंसे, बदबू आने पर हुआ पड़ोसियों को शकZoomहत्या के शिकार हुए पति और पत्नी मंगलवार रात से लापता थे.

उदयपुर. उदयपुर से बड़ी खबर सामने आई है. उदयपुर के सायरा थाना इलाके के पुनावली गांव में एक दंपति की हत्या कर उनके शवों को संदूक में ठूंस दिया गया. दो-तीन दिन तो किसी को भी इसका पता नहीं चला. लेकिन बाद में जब दंपति के घर से बदबू आई तो पड़ोसियों को शक हुआ. इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब छानबीन की तो वारदात का पता चला. शवों की हालात देखकर पुलिस और दंपति के पड़ोसी सन्न रह गए. डबल मर्डर की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि मृतकों की पहचान लहरीलाल पालीवाल और राधा देवी के रूप में हुई है. ये पति-पत्नी है. ये दोनों मंगलवार रात को लापता हुए थे. उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जांच में दोनों की मोबाइप लोकेशन लखावली गांव के पास आई. पुलिस ने दोनों को वहां तलाश किया गया था लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया. शुक्रवार को सुबह पुनावली गांव में लहरीलाल के घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

केस की जांच के लिए एसआईटी का किया गठनइस पर पुलिस वहां पहुंची और घर की तलाशी ली. इस दौरान दोनों के शव एक बड़े संदूक में प्लास्टिक की थैली में पैक किए हुए मिले. पति-पत्नी की हत्या की खबर मिलते ही वहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई. बाद में पुलिस ने शवों को संदूक से निकलवाकर उनको स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमृता दुहन केस की जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम गठित कर उसने मर्डर के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी है.

टीम घटनास्थल पर रहकर ही जांच को आगे बढ़ाएगीपुलिस टीम घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और दंपत्ति से जुड़े लोगों से पूछताछ सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच करेगी. पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी और पारंपरिक दोनों तरीकों से जांच कर रही है. खास बात यह है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक स्पेशल टीम घटनास्थल पर रहकर ही जांच को आगे बढ़ाएगी. पुलिस का फोकस जल्द से जल्द हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने पर है.

पुलिस की स्पेशल टीम मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी हैदंपत्ति की हत्या किसने और किस वजह से की है? क्या वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश या अन्य विवाद था? शवों को संदूक में बंद करने के पीछे हत्यारों की क्या मंशा थी? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे. फिलहाल डबल मर्डर की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की स्पेशल टीम मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 15:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj