Rajasthan

13 फीट के अजगर ने 35 किलो के मोर को निगला, खतरा महसूस हुआ तो वापस उगला

Last Updated:August 14, 2026, 15:40 IST

Pali News : पाली में 13 फीट के अजगर ने 35 किलो का मोर निगला, फिर खतरा महसूस होने पर उगल दिया. वन विभाग ने अजगर को रेस्क्यू कर राजपुरा बांध क्षेत्र में छोड़ा. हाल ही में इंडोनेशिया के सुलावेसी में भी ऐसा मामला चर्चा में आया था. वहां 20 फीट लंबे एक विशाल अजगर ने चार बच्चों की मां फरीदा को जिंदा निगल लिया था.

ख़बरें फटाफट

13 फीट के अजगर ने 35 किलो के मोर को निगला, खतरा महसूस हुआ तो वापस उगलाZoomपाली में भारी भरकम मोर को निगल गया अजगर, फिर उसे ही झेलना पड़ गया

पाली. जिले के परशुराम महादेव झुंपा क्षेत्र में अजगर का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. करीब 13 फीट लंबे अजगर ने लगभग 35 किलो वजन वाले मोर को निगल लिया. हालांकि कुछ समय बाद अजगर को जब खतरा महसूस हुआ तो उसने मोर को वापस उगल दिया. मोर के बाहर निकलते ही अजगर भी निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया. बाद में उसे राजपुरा बांध क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

जानकारी के अनुसार परशुराम महादेव झुंपा क्षेत्र में लोगों की नजर एक बड़े अजगर पर पड़ी. अजगर ने करीब 35 किलो वजन वाले मोर को निगल लिया था. आम तौर पर अजगर अपने शिकार को पूरा निगलने के बाद काफी समय तक एक जगह पड़ा रहता है, लेकिन इस मामले में स्थिति कुछ अलग रही. अजगर को जब आसपास खतरा महसूस हुआ तो उसने निगला हुआ मोर वापस उगल दिया. मोर के बाहर निकलते ही अजगर की हालत भी कमजोर नजर आई. वह निढाल होकर वहीं गिर पड़ा. घटना को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई.

मोर बाहर आने के बाद अजगर पड़ा रहामौके पर मौजूद लोगों ने अजगर और मोर को देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने सावधानी से अजगर का रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे परशुराम महादेव झुंपा क्षेत्र से दूर राजपुरा बांध क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया. वन विभाग की टीम की ओर से अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली. इतना बड़ा अजगर इलाके में दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में भी काफी देर तक चर्चा बनी रही.

इंडोनेशिया का ये मामला तो एकदम चौंकाने वालाअजगर द्वारा बड़े शिकार को निगलने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं. हाल ही में इंडोनेशिया के सुलावेसी में भी ऐसा मामला चर्चा में आया था. वहां 20 फीट लंबे एक विशाल अजगर ने चार बच्चों की मां फरीदा को जिंदा निगल लिया था. खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने अजगर को ढूंढा और उसका पेट काटने पर महिला का शव कपड़ों के साथ उसके अंदर मिला था.

यूपी के बुलंदशहर की घटना
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी अजगर का एक अलग मामला सामने आया था. ऊंचागांव क्षेत्र के गजरौला गांव के पास रजवाहे की पटरी पर करीब 10 फीट लंबे अजगर ने एक आवारा कुत्ते को निगल लिया था. उस समय कांवड़ यात्रा का दौर चल रहा था. वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने अजगर को कुत्ते को निगलते हुए देखा और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया था. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया था.About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Pali,Pali,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 15:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj