Entertainment

Independence Day Songs for Instagram Reels: ‘तेरी मिट्टी’ से ‘देश रंगीला’ तक, 15 अगस्त पर इन 6 देशभक्ति गानों पर बनाएं शानदार इंस्टाग्राम रील्स

Last Updated:August 15, 2026, 05:31 IST

Independence Day Songs for Instagram Reels: स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशवासी अपनी भावनाएं जताने के लिए काफी कुछ करते हैं. मगर नई पीढ़ी को गानों और रील्स के जरिये अपनी भावनाएं जताने में अच्छा लगता है. अगर आप भी 15 अगस्त पर अपनी भावनाएं खास अंदाज में व्यक्त करना चाहते हैं, तो देशभक्ति के गानों पर रील्स बनाना शानदार आइडिया है. देशभक्ति पर यूं तो कई बेहतरीन गाने हैं, मगर कुछ गाने इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए एकदम मुफीद हैं.

ख़बरें फटाफट

'तेरी मिट्टी' से 'देश रंगीला' तक, 15 अगस्त पर इन 6 देशभक्ति गीत पर बनाएं रील्सZoomदेशभक्ति पर बने शानदार गानों की लिस्ट

नई दिल्ली: देश और अपने जाबांज सैनिकों के प्रति प्यार-सम्मान जताने के कई तरीके हैं. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमाम देशवासी गाने और रील्स के जरिये भारत माता के लिए अपना सम्मान जताते हैं. जेन-जी इंस्टाग्राम रील्स बनाकर अपने जज्बात बयां करना पसंद करते हैं. अगर आप भी इंस्टाग्राम रील्स बनाना चाहते हैं, तो देशभक्ति गीतों को चुनें. अगर हम इंस्टाग्राम रील्स के लिए स्वतंत्रता दिवस के टॉप ट्रेंडिंग गानों की बात करें, तो इनमें ‘तेरी मिट्टी’, ‘ऐ वतन’ जैसे इमोशनल गाने शामिल हैं. ये गाने ट्रांजिशन, मोंटाज और कल्चरल डांस वीडियो के लिए एकदम सही विकल्प हैं.

फिल्म ‘केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी’ बड़ा इमोशनल गाना है. इसे आप सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कर सकते हैं. यह खूबसूरत ट्रांजिशन मोंटाज के लिए सबसे अच्छा विकल्प है. इसे गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखा है और बी प्राक ने गाया है.

फिल्म ‘राजी’ का गाना ‘ऐ वतन’ लोगों के दिल के करीब है. इसे अरिजीत सिंह ने गाया है. शंकर-एहसान-लॉय ने इसका संगीत तैयार किया है. इसे आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है. इसके हल्के, दिल को छू लेने वाले बोलों से लोग सीधा कनेक्ट करते हैं. यह शानदार रील्स बनाने, वॉयसओवर या झंडा फहराने वाले क्लिप बनाने के लिए बेहतरीन है.

‘स्वतंत्रता दिवस’ की बात हो, तो आप उनके गीत ‘मां तुझे सलाम’ को नजरअंदाज नहीं कर सकते. इसे गीतकार महबूब ने लिखा था. देशभक्ति की गहरी संवेदनाओं से युक्त गाना जोश भर देता है. यह बड़े कम्युनिटी सेलिब्रेशन के लिए एकदम सही विकल्प है.

फिल्म ‘योद्धा’ का गाना ‘तिरंगा’ मॉडर्न, ड्रमैटिक बैकग्राउंड ऑडियो के लिए परफैक्ट लगता है. इसे बी प्राक ने गाया है. इसका संगीत तनिष्क बागची ने तैयार किया है. मनोज मुंतशिर के लिखे गाने को सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फिल्माया गया है. यह लिप-सिंक करने या फिर सिंगिंग कवर के लिए बहुत बढ़िया है.

फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के गाने ‘इंडिया वाले’ ग्रुप डांस, स्कूल फंक्शन और तेज-तर्रार फैशन ट्रांजिशन के लिए बेहतरीन विकल्प.इसे विशाल ददलानी, केके, शंकर महादेवन और नीति मोहन ने गाया है, जबकि संगीत विशाल-शेखर ने तैयार किया है. इसे इरशाद कामिल ने लिखा है.

सुनिधि चौहान का गाया खूबसूरत गानाफिल्म ‘फना’ का गाना ‘देश रंगीला’ आपको अनूठा एहसास कराते हैं. इसे सुनिधि चौहान ने गाया है, जबकि इसका संगीत जतिन-ललित ने तैयार किया है. इसके बोल गीतकार प्रसून जोशी ने लिखे हैं. इसमें आप पारंपरिक कपड़ों के ट्रांजिशन. यह तिरंगे फहराने की झलकियां दिखाने और डांस रील्स के लिए बढ़िया विकल्प है.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 15, 2026, 05:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj