सोना महंगा होते ही चांदी की बल्ले-बल्ले! पटना के GenZ में बढ़ा स्टर्लिंग सिल्वर का क्रेज, जानें लेटेस्ट ट्रेंड

Last Updated:August 15, 2026, 17:03 IST
सोने की बढ़ती कीमतों के कारण पटना में चांदी के गहनों की बिक्री बढ़ी है. Gen Z को स्टर्लिंग सिल्वर कलेक्शन बेहद पसंद आ रहा है और यह गिफ्टिंग का लोकप्रिय विकल्प बन गया है. कम बजट में बढ़िया कलेक्शन के चलते युवा इसे खूब खरीद रहे हैं, खासकर चेन, ब्रेसलेट और एंकलेट.
पटना: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में अब चांदी की चमक लोगों को खूब आकर्षित कर रही है. पिछले कुछ महीनों में चांदी की मांग में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है. एक समय था जब लोग चांदी की खरीदारी सिर्फ पूजा पाठ के नज़रिये से करते थे लेकिन अब माहौल पूरी तरह से बदल गया है. चांदी की डिमांड हर उम्र के लोगों में पहले के मुकाबले बढ़ी है. खासतौर पर जेन जी ने तो चांदी को गिफ्टिंग का शानदार ऑप्शन बना दिया है. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार बताते हैं कि जेन जी को स्टर्लिंग सिल्वर का कलेक्शन काफ़ी पसंद आ रहा हैं. चांदी की चेन, ब्रेसलेट, एंकलेट सहित कई आभूषणों की डिमांड बढ़ी है. कम बजट में बढ़िया कलेक्शन होने की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है.
Genz को पसंद है सिल्वरपाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बिहार में बड़ी संख्या में जेन जी आबादी है. इसका असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. सर्राफा बाजार में जेन जी ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है. हालांकि, इस श्रेणी के लोग या तो स्टूडेंट्स हैं या फिर बेरोजगार हैं. इसीलिए उनके पॉकेट का साइज यानी बजट कम है. इसीलिए गिफ्टिंग के लिए वे लोग चांदी को अपने ऑप्शंस में सबसे ऊपर रखते हैं. खासकर स्टर्लिंग सिल्वर उनके लिए फर्स्ट चॉइस है. बर्थडे हो या फिर एनिवर्सरी, दोस्तों को गिफ्ट देने के लिए स्टर्लिंग सिल्वर के आभूषण की खरीदारी अधिक करते हैं.
चेन का बढ़ा है क्रेजउन्होंने आगे बताया कि पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि जेन जी यानी युवाओं में सिल्वर चेन की डिमांड बढ़ी है. अपने अपने बजट के अनुसार लोग सिल्वर चेन की खरीदारी खूब कर रहे हैं. सड़कों पर भी सिल्वर चेन पहने युवा काफी दिखते हैं. इसका कारण यह है कि यह सस्ता भी है और ज्योतिषीय कारणों से भी इसे पहनने की सलाह दी जाती है. साथ ही रील्स में सेलिब्रिटी को चेन पहने देख युवा इस ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं. इसके अलावा, पहले पायल के नाम से बिकने वाला सिल्वर का आभूषण अब एंकलेट के रूप में खूब बिक रहा है. एंकलेट, पायल का ही नया मॉडल है. इसे जेन जी खूब पसंद कर रहे हैं. लड़के भी गिफ्टिंग के लिए इसे खरीद रहे हैं. इसके अलावा लड़कों और लड़कियों में ब्रेसलेट का भी क्रेज बढ़ा है. कड़ा, रिंग, झूमके सहित कई आभूषणों की मांग बढ़ी है.
About the AuthorAmit Ranjan
अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ेंFirst Published :
August 15, 2026, 17:03 IST



