Jodhpur News: तिरंगे की रोशनी में नहाया जोधपुर, कलेक्टर कार्यालय से रेलवे स्टेशन तक दिखा देशभक्ति का रंग

Last Updated:August 15, 2026, 16:04 IST
Jodhpur News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जोधपुर तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा. कलेक्टर कार्यालय, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर की गई केसरिया, सफेद और हरे रंग की आकर्षक लाइटिंग ने शहर की खूबसूरती बढ़ा दी. रात में यह नजारा लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा और शहरवासी तिरंगे की रोशनी के बीच तस्वीरें लेते नजर आए.
15 अगस्त के मौके पर जोधपुर कलेक्टर कार्यालय को तिरंगे की रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है. रात के समय केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटिंग से पूरा कार्यालय परिसर बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर की गई यह सजावट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.तिरंगे की रोशनी में नहाया कलेक्टर कार्यालय देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जोधपुर रेलवे स्टेशन को भी तिरंगे के रंगों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है. स्टेशन की इमारत पर की गई केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटिंग रात के समय बेहद शानदार नजर आ रही है. रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों का ध्यान भी इस खास सजावट पर जा रहा है. कई यात्री यहां रुककर तिरंगे की रोशनी के साथ अपनी तस्वीरें लेते नजर आ रहे हैं. आजादी के जश्न में रेलवे स्टेशन का यह रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
15 अगस्त को लेकर जोधपुर के कई प्रमुख चौराहों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है. केसरिया, सफेद और हरे रंग की आकर्षक लाइटिंग से चौराहों की खूबसूरती देखते ही बन रही है.यहां से गुजरने वाले लोग कुछ पल रुककर इस सजावट को निहार रहे हैं. युवा और परिवार भी तिरंगे के साथ फोटो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस की यह खास सजावट जोधपुर शहवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
Add as Preferred Source on Google
15 अगस्त के मौके पर जोधपुर में तिरंगे के रंगों से की गई सजावट लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है. खूबसूरत लाइटिंग और तिरंगे की थीम के साथ शहर के कई स्थान फोटो पॉइंट बन गए हैं. यहां पहुंचने वाले लोग परिवार और दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं. युवाओं में सेल्फी और फोटो को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 15, 2026, 16:04 IST



