AUS vs BAN: बांग्लादेश की जीत पर पीएम ने किया वीडियो कॉल, खिलाड़ियों के साथ यूं मनाया जश्न

होमखेलक्रिकेट
बांग्लादेश की जीत पर पीएम ने किया वीडियो कॉल, खिलाड़ियों के साथ यूं मनाया जश्न
Last Updated:August 16, 2026, 14:30 IST
डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने कंगारुओं के घर में अपनी पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखा. इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद फैंस से लेकर बांग्लादेश तक में जश्न का माहौल बना दिया है. मैच खत्म होने के बाद खुद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान खिलाड़ियों के साथ फेसटाइम (वीडियो कॉल) पर इस खुशी के पल को जीते नजर आए.बांग्लादेश टीम की पीएम तारिक रहमान ने दी बधाई.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच जीतकर बांग्लादेश ने 1-0 से बढ़त बना ली है. डार्विन में खेला गया पहला मुकाबला बांग्लादेश ने 9 विकेट से अपने नाम करके इतिहास रच दिया. बांग्लादेश की यह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत है. इस जीत के बाद खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. न सिर्फ खिलाड़ी बल्कि फैंस की टीम की ऐतिहासिक जीत पर खुशी से झूमते नजर आए. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने वीडियो कॉल पर टीम को इस उपलब्धि की बधाई दी.
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शान्तो ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद पीएम ने कॉल पर हमें बधाई दी. शान्तो से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हां, पीएम ने हमें कॉल किया और बधाई दी. बांग्लादेश की इस उपलब्धि से वह काफी खुश हैं.’ शान्तो ने आगे कहा, ‘बांग्लादेश में क्रिकेट को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं. इसलिए मुझे लगता है इस जीत से उन्हें भी काफी खुशी मिली होगी. हमने उनके चेहरे पर थोड़ी मुस्कान दी.’
View this post on Instagram



