IND vs SL: ऋषभ पंत ने जबरदस्ती खराब कराया DRS, गेंदबाज ने नहीं की अपील फिर भी कप्तान मनाया

होमखेलक्रिकेट
पंत ने जबरदस्ती खराब कराया DRS, गेंदबाज ने नहीं की अपील फिर भी कप्तान मनाया
Last Updated:August 17, 2026, 13:29 IST
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत के कारण DRS खराब हो गया. मानव सुथार की गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज के खिलाफ विकेट के पीछे से पंत ने कैच की एक जोरदार अपील की. हालांकि, मानव को ऐसा लगा कि गेंद ने बल्ले का किनारा नहीं लिया है, लेकिन इसके बावजूद पंत ने कप्तान शुभमन गिल को DRS लेने के लिए कहा जो कि गलत साबित हुआ.ऋषभ पंत और मानव सुथार
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत से एक बड़ा ब्लंडर हो गया. लंच ब्रेक के बाद जब टीम इंडिया गेंदबाजी के लिए आई, तो एक छोर से मानव सुथार ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी शुरू की. इसी दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुशा के खिलाफ विकेट के पीछे पंत ने बैट-पैड की जोरदार अपील कर दी. इस अपील पर मानव सुथार का रिएक्शन बिल्कुल अलग था, लेकिन पंत ने कप्तान शुभमन गिल पर DRS लेने के लिए जोर डाला.
दूसरी ओर मानव सुथार को ऐसा नहीं लग रहा था कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है. इसके कारण उन्होंने कैच की अपील भी नहीं की थी, लेकिन पंत ने किसी तरह गिल को DRS के लिए मना लिया, जबकि मैदानी अंपायर ने उस अपील को खारिज कर दिया था. DRS लेने के बाद मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा. थर्ड अंपायर ने वीडियो रिप्ले को बारीकी से देखा और पाया कि गेंद बल्ले के करीब से गुजरते हुए पैड को छूकर गई है. ऐसे में DRS को भी खारिज कर दिया गया. इस तरह पंत की जिद के कारण टीम इंडिया को एक DRS का नुकसान हो गया.
लंच ब्रेक तक श्रीलंका की आधी टीम आउट
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो बल्लेबाजी में मेजबान श्रीलंका लंच ब्रेक तक 100 रन के भीतर अपनी आधी टीम गंवा चुकी थी. लंच ब्रेक से पहले टीम इंडिया के लिए मावन सुथार ने 2 विकेट लिए थे. इसके अलावा रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के खाते में भी 1-1 विकेट आया था.
इससे पहले टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में दमदार खेल का प्रदर्शन किया. भारत ने देवदत्त पडिक्कल की 167 रनों की शतकीय पारी से 462 रन बनाए थे. पडिक्कल के अलावा केएल राहुल ने भी 82 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं निचेल क्रम में ध्रुव जुरेल ने भी 51 रनों का दमदार योगदान दिया.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 17, 2026, 13:29 IST



