Sports

बांग्लादेश से हार के साथ पैट कमिंस की कप्तानी पर लगा दाग, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट

बांग्लादेश से हार के साथ कमिंस की कप्तानी पर लगा दाग, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Last Updated:August 17, 2026, 20:33 IST

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के करियर पर एक ऐसा दाग लग गया है, जिसे हटा पाना उनके लिए बहुत मुश्किल होगा. कमिंस ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान बने हैं, जिन्हें दो एशियाई देशों ने उनके घर में हराया है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ग्रेग चैपल का नाम आता है.बांग्लादेश से हार के साथ कमिंस की कप्तानी पर लगा दाग, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्डZoomऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कप्तान

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की हर जगह फजीहत हो रही है. ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार टेस्ट में हार मिली है. इस हार के साथ ही कप्तान पैट कमिंस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डार्विन टेस्ट में 9 विकेट से हराया. कमिंस साल 1977 के बाद पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बने हैं, जिन्हें दो एशियाई देशों ने उनके ही घर में मात दी है.

हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 228 रनों की बढ़त गंवाने के बाद बांग्लादेश के सामने चौथी पारी में जीत के लिए केवल 57 रनों का लक्ष्य रखा था. मेहमान बांग्लादेश की टीम ने 14.2 ओवरों में महज एक विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट में बांग्लादेश की यह पहली जीत थी.

ग्रेग चैपल के बाद दूसरे कप्तान बने कमिंस

पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान बने हैं, जो ग्रेग चैपल के बाद दो अलग-अलग एशियाई टीमों के खिलाफ अपने घर में टेस्ट मैच हारे हैं. चैपल ने पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी 1977 में सिडनी में पहला घरेलू टेस्ट गंवाया था और फिर दिसंबर 1981 में मेलबर्न में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारा था.

वहीं, अब कमिंस भारत के खिलाफ नवंबर 2024 में पर्थ में एक घरेलू टेस्ट और बांग्लादेश के खिलाफ अगस्त 2026 में डार्विन में एक घरेलू टेस्ट हार चुके हैं. बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने के लिए केवल तीन टेस्ट मैचों की जरूरत पड़ी. वे अब ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट जीतने वाली सबसे तेज एशियाई टीम और कुल मिलाकर दूसरी सबसे तेज टीम बन गए हैं.

हसन महमूद रहे जीत के हीरो

बांग्लादेश की इस जीत में हसन महमूद हीरो रहे. तेज गेंदबाज हसन महमूद ने इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने मैच में कुल नौ विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में छह और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए. उनके अलावा मेहदी हसन मिराज ने भी बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन योगदान दिया. उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक जमाया और फिर दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए.

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने पहली पारी में 84 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने 197 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने पहली पारी में छह विकेट लिए, जबकि कैमरन ग्रीन ने दूसरी पारी में 104 रन बनाए. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाकी खिलाड़ी कुछ खास प्रभाव नहीं डाल सके और बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज कर ली.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 17, 2026, 20:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj