‘सुरनपखा नहीं…’, पैप्स ने बिगाड़ा रकुल प्रीत सिंह के किरदार का नाम, एक्ट्रेस ने हंसते-हंसते दिया ये जवाब

Last Updated:August 17, 2026, 21:56 IST
रकुल प्रीत सिंह लंबे समय से अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर छाई हुई हैं. रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में वह रावण की बहन शूर्पणखा के रोल में नजर आने वाली हैं. हाल ही में मुंबई में पपराजी के साथ उनकी एक मजेदार बातचीत का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में फोटोग्राफर्स उनके रोल का नाम गलत बोलते नजर आए. रकुल ने हंसते हुए उन्हें सही नाम बताया है. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
ख़बरें फटाफट
रामायण में किरदार को लेकर बढ़ रहा क्रेज
नई दिल्ली. रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पैपराजी उन्हें उनके किरदार के नाम से बुलाते नजर आ रहे हैं. लेकिन वह उनके रोल का गलत नाम लेते हैं, हालांकि बाद में वह उनको सही नाम बता रही हैं, लेकिन उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
नितेश तिवारी की रामायण में रकुल प्रीत शूर्पणखा के रोल में नजर आने वाली हैं.फिल्म में उनके रोल को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी खुश नजर आईं. उन्होंने पपराजी की गलती को बुरा मानने के बजाय हंसते हुए सही नाम बताया. इसके बाद वह उनके साथ बातचीत करती रहीं.
पैप्स ने रकुल को पुकारा ‘शूर्पणखा’
दरअसल, 17 अगस्त को रकुल को मुंबई के अंधेरी इलाके में नजर आईं. पैपराजी ने उन्हें देखते ही अपने कैमरे में कैद कर लिया. वह उन्हें उनके नाम के बजाय उनके कैरेक्टर के नाम से पुकारने लगे. लेकिन वे रामायण में उनके रोल’शूर्पणखा’ का नाम सही से नहीं बोल पा रहे थे. उनकी बात सुनकर रकुल अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और तुरंत उन्हें सही नाम से पुकारने को कहती हैं कि सुरनपखा नहीं, शूर्पणखा.
View this post on Instagram



