जयपुर में पानी की टेंशन खत्म! बीसलपुर बांध 314.2 RL मीटर पार, 4 दिन में आया 45 सेमी पानी

Last Updated:August 17, 2026, 10:04 IST
Bisalpur Dam Water Level: बीसलपुर बांध में बीते 4 दिनों के भीतर 45 सेंटीमीटर पानी की आवक होने से इसका जलस्तर बढ़कर 314.2 आरएल मीटर के पार पहुंच गया है. इस जल भराव से जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों की 1 करोड़ से अधिक आबादी के लिए अगले एक साल तक पेयजल आपूर्ति की चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है. जलदाय विभाग के अनुसार मानसून अभी सक्रिय है और बांध में पानी आने का क्रम लगातार जारी है.
ख़बरें फटाफट
बीसलपुर बांध में आया 45 सेमी पानी, जयपुर में 1 साल की पेयजल चिंता दूर
Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत अजमेर और टोंक जिले की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध से बेहद राहतभरी खबर सामने आई है. पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण बांध के जलग्रहण क्षेत्र में पानी की आवक तेज हो गई है. बीते 4 दिनों में बांध में करीब 45 सेंटीमीटर नया पानी पहुंचा है, जिसके बाद रविवार को इसका जलस्तर 314.2 आरएल मीटर के आंकड़े को पार कर गया है. जलदाय विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कैचमेंट एरिया में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है.
बांध में हुए इस जल भंडारण से जयपुर शहर के 50 लाख से अधिक बाशिंदों के लिए अगले एक वर्ष तक पेयजल की आपूर्ति सुचारू रहने का रास्ता खुल गया है. जहां जुलाई माह में बीसलपुर में महज 10 सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई थी, वहीं अगस्त के महीने में हुई बारिश ने स्थिति पूरी तरह बदल दी है. जलस्तर 314 आरएल मीटर के ऊपर पहुंचते ही राजधानी में आगामी गर्मियों के दौरान होने वाली संभावित पानी की किल्लत की आशंका समाप्त हो गई है.
पुरानी पाइपलाइनों के कारण लीकेज और पानी की बर्बादीपेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बावजूद जलापूर्ति तंत्र में लीकेज की समस्या बनी हुई है. जलदाय विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीसलपुर से जयपुर तक पानी लाने वाली मुख्य लाइन 17 वर्ष पुरानी हो चुकी है. इसमें लगभग 33 स्थानों पर लीकेज की शिकायतें हैं, जिसके कारण आपूर्ति का केवल 8 प्रतिशत पानी ही शहर को मिल पाता है और काफी मात्रा में पानी व्यर्थ बह जाता है. विभाग की ओर से इस बर्बादी को रोकने और पाइपलाइनों की मरम्मत तथा नई लाइन बिछाने की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा रहा है.
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आवक धीमीबीसलपुर बांध के इतिहास पर नजर डालें तो यह अब तक 8 बार छलक चुका है. पिछले वर्ष 2024 में बांध जुलाई में ही लबालब हो गया था और 24 जुलाई को इसके 6 गेट खोलकर पानी की निकासी करनी पड़ी थी. हालांकि इस वर्ष पानी की आवक पिछले साल के मुकाबले थोड़ी धीमी रही है, फिर भी अगस्त और सितंबर में होने वाली मानसूनी बारिश से बांध के 315 आरएल मीटर का आंकड़ा पार करने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
जयपुर, अजमेर और टोंक की 1 करोड़ से अधिक आबादी को राहत
बीसलपुर बांध तीनों प्रमुख जिलों की लाइफलाइन माना जाता है. इस बांध से प्रतिदिन जयपुर, अजमेर और टोंक शहर तथा आसपास के इलाकों की 1 करोड़ से अधिक आबादी के लिए पीने के पानी की आपूर्ति की जाती है. प्रतिदिन लगभग 900 से 1000 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) पानी की खपत इन शहरों की पेजल जरूरतों को पूरा करने में होती है. बांध में वर्तमान जल भराव से तीनों जिलों में आगामी दिनों के लिए पेयजल संकट का खतरा टल गया है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 17, 2026, 10:03 IST



