सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ देखने का सुनहरा मौका, मेकर्स ने टिकट के दाम किए आधे, मंगलवार को इतने में होगी एंट्री!

Last Updated:August 17, 2026, 22:34 IST
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ देखने वालों के लिए मेकर्स ने बड़ा ऑफर पेश किया है. मंगलवार को फिल्म के टिकट सिर्फ ₹99 से शुरू होंगे. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस खास ऑफर का ऐलान करते हुए दर्शकों से मंगलवार को ‘सनी-मैटिक’ बनाने की अपील की है. यानी कम कीमत में सनी देओल की इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का शानदार मौका मिलने वाला है.मेकर्स ने किया ऐलान
नई दिल्ली. आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. रिलीज के बाद से ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार पा रही है. भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इंसानियत, करुणा और हिम्मत की एक भावुक कहानी पेश करती है, जो उपमहाद्वीप के इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में लोगों की मजबूती और हिम्मत को दिखाती है. अब फिल्म को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है.
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है. भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी इतिहास के उस दौर को सामने लाती है, जब लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा था.
मेकर्स ने किया खास ऐलान
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस ऑफर की जानकारी देते हुए लिखा, “मंगलवार का क्या प्लान है? इसे सनी-मैटिक बनाइए. #Batwara1947 के टिकट सिर्फ ₹99* से बुक करें. लिंक बायो में है. #Batwara1947 अभी सिनेमाघरों में देखें. मेकर्स का यह ऑफर दर्शकों को फिल्म देखने के लिए आकर्षित करने की एक खास कोशिश है. खासकर उन लोगों के लिए यह अच्छा मौका है, जो सनी देओल और पीरियड ड्रामा फिल्मों के फैन हैं.
View this post on Instagram



