Entertainment

‘क्या दिन आ गए यार’, सुनीता आहूजा से विवाद के बीच थाईलैंड के क्लब में नाचते दिखे गोविंदा, फैंस ने जाहिर की चिंता

Last Updated:August 18, 2026, 06:10 IST

पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रही तनातनी के बीच गोविंदा थाईलैंड के पटाया स्थित एक नाइटक्लब में परफॉर्म करते दिखे. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 90 के दशक के अपने सुपरहिट गानों पर गोविंदा के सिग्नेचर डांस मूव्स ने जहां माहौल बना दिया, वहीं उनकी इस परफॉर्मेंस पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ लोगों ने उनके क्लब शो पर सवाल उठाए, तो चाहने वालों ने उनका बचाव भी किया.

ख़बरें फटाफट

थाईलैंड के क्लब में नाचते दिखे गोविंदा, फैंस ने जाहिर की चिंताZoomगोविंदा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनका नाम लगातार चर्चा में है. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी उनकी कमबैक फिल्म की डेब्यू एक्ट्रेस के साथ एक्टर के रूमर्ड अफेयर को लेकर कई बार खुलकर बयान दे चुकी हैं. सुनीता के साथ विवाद के बीच गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है.

यह वीडियो थाईलैंड के पटाया स्थित एक नाइटक्लब का है, जहां गोविंदा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक स्टेज शो में पहुंचे थे. ब्लैक एंड व्हाइट सूट में गोविंदा ने बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘सोणी दे नखरे’ पर नाचते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने अपने सिग्नेचर डांस मूव्स दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. क्लब में मौजूद फैंस गोविंदा के इस अंदाज को देखकर झूम उठे.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj