Rajasthan

जयपुर में 27 साल के महेश की मौत का खुला राज, पत्नी पर जहर देकर हत्या की साजिश का आरोप, CCTV से सामने आए सबूत

Last Updated:August 18, 2026, 16:07 IST

Jaipur Murder Case: जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में 27 वर्षीय महेश मीणा की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, महेश के पिता की ओर से जुटाए गए सबूत और CCTV फुटेज की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया. आरोप है कि महेश की पत्नी ने परिचितों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे जहर दिया. 5 अगस्त को महेश पत्नी को दवाई दिलाने के लिए बाइक से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा. मामले में पहले मर्ग दर्ज कर जांच की गई थी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

ख़बरें फटाफट

जयपुर में पत्नी पर हत्या का आरोप, CCTV फुटेज के बाद दर्ज हुआ केसZoomमहेश की मौत बनी मिस्ट्री, पत्नी पर परिचितों संग जहर देने का आरोप

जयपुर: जयपुर में पिता के ढूंढकर आए सबूत के आधार पर विश्वकर्मा थाना पुलिस ने बेटे की हत्या का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि बेटे की पत्नी ने ही मर्डर का प्लान बनाया. परिचितयों के साथ मिलकर प्लानिंग के तहत जहर खिलाकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया. विश्वकर्मा थाना पुलिस की ओर से कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया गया. पुलिस की ओर से दर्ज मर्ग की जांच के बाद CCTV फुटेज सबूतों के आधार पर रविवार शाम हत्या का मामला दर्ज किया गया.

SHO (विश्वकर्मा) रविन्द्र सिंह नरुका ने बताया- विश्वकर्मा के मल्होत्रा नगर निवासी महेश मीणा (27) की हत्या का मामला दर्ज हुआ है. विश्वकर्मा इलाके में स्थित लोहे चद्दर की कंपनी में महेश जॉब करता था. करीब डेढ़ साल पहले शिवदासपुरा की रहने वाली कविता मीणा से उसकी शादी हुई थी. आरोप है कि 5 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे महेश बाइक लेकर अपनी पत्नी को दवाई दिलाने गया था. बगरू के बोराज से दवाई दिलाने निकला महेश शाम तक वापस घर नहीं लौटा. शाम करीब 5 बजे चिंता होने पर छोटे भाई मनीष के कॉल करने पर कविता ने फोन उठाया. रास्ते में होना बताकर जल्द घर पहुंचने की कहा.

खड़ी बाइक के पास बेहोश पड़ा थाकुछ समय बाद कविता ने देवर मनीष को कॉल कर पति महेश की तबीयत खराब होने की बताई. विश्वकर्मा 14-नंबर पुलिया के पास तुरंत आने को कहा. खबर मिलते ही मनीष अपनी छोटी बहन संतोष के साथ मौके पर पहुंचा. बाइक पास खड़ी होने के साथ महेश नीचे रोड किनारे पड़ा मिला. बेहोश पड़े महेश को तुरंत सीकेएस हॉस्पिटल पहुंचाया गया. डॉक्टर्स ने चेक कर महेश को मृत घोषित कर दिया. मेडिकल सूचना पर पहुंची विश्वकर्मा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया.

बोली- पीछे बांधकर ला रही थी घरससुरालवालों के कविता से महेश के बारे में जानकारी मांगी. कविता ने बताया- वह पति महेश के साथ अपने पीहर चली गई थी. श्याम नगर इलाके में 200 फीट चौराहे के पास महेश की अचानक तबीयत खराब हो गई. बेहोशी होने के कारण उसने बाइक पर महेश को पीछे बैठाया. खुद से बांधकर बाइक चलाकर वह महेश को घर लेकर आ रही थी. निढाल होने पर 14-नंबर पुलिया के पास बाइक रोक नीचे उतारकर लेटाया था.

CCTV फुटेज में दिखे शामिल व्यक्तिपुलिस की ओर से मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई. मृतक के पिता बाबुलाल मीणा के वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों का खंगाल.  बाबुलाल मीणा का आरोप है कि फुटेज में बहू कविता के झूठ बोलने का पता चला. वह बाइक पर पीछे पति को महेश को बांधकर नहीं लाई थी. उसके साथ दो बाइक पर तीन जने और थे।.एक बाइक पर वह परिचित के साथ पीछे बैठकर वहां तक पहुंची थी. दूसरी बाइक पर उसके दो जानकार के बीच में बैठाकर महेश को बेसूध हालत में लेकर आए थे. तीनों लड़कों के बारे में पता करने पर कविता के ब्रॉयफ्रेंड गणेश व उसके परिचित अजय मीणा और गोलू प्रजापत के बारे में पता चला. आरोप है कि रंजिशवश प्लानिंग के तहत चारों ने मिलकर महेश को जहर खिलाकर हत्या की है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 18, 2026, 16:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj