Entertainment

कार्तिक आर्यन के साथ सेट पर बड़ा हादसा, एक्शन सीन शूट करते समय लगी गंभीर चोट, घुटने की हो सकती है सर्जरी

Last Updated:August 18, 2026, 23:58 IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक एक्शन सीन शूट करते वक्त घायल हो गए. एक्टर के घुटने में चोट आई है. वे अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनके घुटने की सर्जरी हो सकती है. हाल में एक्टर को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में शानदार अभिनय के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता. चोट लगने के बाद एक्टर को ‘नागजिला’, ‘कैप्टन इंडिया’ जैसे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कुछ समय के लिए टालनी पड़ सकती है.

ख़बरें फटाफट

कार्तिक आर्यन के साथ सेट पर बड़ा हादसा, एक्शन सीन शूट करते समय लगी गंभीर चोटZoomकार्तिक आर्यन फिल्म ‘नागजिला’ में देखेंगे

नई दिल्ली: कार्तिक आर्यन अभी कबीर खान के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं. बदकिस्मती से उन्हें एक मुश्किल एक्शन सीन करते हुए गंभीर चोट लग गई. उन्हें तुरंत मेडिकल मदद दी गई. जाहिर है, कार्तिक को कुछ समय के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी. स्टार की सेहत को लेकर अपडेट का इंतजार है, क्योंकि उनकी टीम ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

कार्तिक शूटिंग के आखिरी दो दिनों में घायल हुए. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शूटिंग से पहले कार्तिक एक्शन कोच के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे क्योंकि इन सीन में उन्हें काफी मेहनत वाला काम करना था. कार्तिक अभी फोर्टिस रहेजा हॉस्पिटल में भर्ती हैं. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि डॉक्टर जल्द ही एक्टर के घुटने की सर्जरी कर सकते हैं. सूत्र ने यह भी कहा कि सर्जरी के बाद कार्तिक को कुछ दिन आराम करना होगा और ठीक होने के बाद ही वह काम पर लौटेंगे. इस चोट की वजह से कार्तिक के बिजी शेड्यूल में थोड़ा ब्रेक आ सकता है. वे ठीक होने के बाद अनुराग बसु की फिल्म में काम शुरू करने से कुछ और दिनों की छुट्टी लेंगे.

‘चंदू चैंपियन’ के लिए जीता नेशनल अवॉर्डइस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल में कार्तिक आर्यन को 15 अगस्त को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम ‘एट होम रिसेप्शन’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. एक्टर राष्ट्रपति के हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम का हिस्सा बने. वे इस इवेंट में शामिल होने वाले बॉलीवुड के एकमात्र एक्टर थे. ‘एट होम रिसेप्शन’ भारत के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एक इवें है, जिसमें राष्ट्रीय नेताओं, सेना के जवानों, खिलाड़ियों, कलाकारों और अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां एक साथ आती हैं. कार्तिक को यह निमंत्रण तब मिला है, जब उन्हें स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में एक्टिंग के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट एक्टर’ का सम्मान मिला.

कई फिल्मों का हिस्सा हैं कार्तिक आर्यनकाम की बात करें, तो कार्तिक आर्यन ने कबीर खान के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए डोपामाइन स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम शुरू किया है. यह उनका साथ में दूसरा प्रोजेक्ट है. इसके बाद, फैंस उन्हें मृगदीप सिंह लांबा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘नागजिला’ में देखेंगे. वह ‘कैप्टन इंडिया’ में भी एक्टिंग करेंगे.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 18, 2026, 23:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj