PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

होमखेलक्रिकेट
बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए PAK को मिला नया कप्तान
Last Updated:August 18, 2026, 23:25 IST
PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें.बाबर आजम पहले टेस्ट से बाहर
नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. टीम के नियमित टेस्ट कप्तान बाबर आजम चोट के कारण सीरीज के पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा. बाबर का सीरीज के पहले ही मुकाबले से बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़े झटके से कम नहीं है. बाबर की गैरमौजूदगी में सलमान अली आगा पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की कप्तानी करते नजर आएंगे.
अभ्यास मैच में लगी थी चोटबाबर आजम को यह चोट पिछले सप्ताह खेले गए अभ्यास मैच के दौरान लगी थी. पाकिस्तान का मुकाबला प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन से था, जिसमें एक तेज गेंदबाज की गेंद सीधे बाबर की उंगली पर लगी. गेंद लगने के बाद बाबर काफी दर्द में नजर आए और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. टीम के मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की. हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में फ्रैक्चर नहीं पाया गया है.
पहले टेस्ट से ही बाहर, दूसरे में वापसी की उम्मीदपाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद ने बाबर के पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बाबर की उंगली में अभी काफी दर्द है और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. फिलहाल बाबर की गैरमौजूदगी सिर्फ पहले टेस्ट तक सीमित मानी जा रही है. 27 अगस्त से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है. हालांकि, उनकी वापसी का फैसला मेडिकल टीम की रिपोर्ट और फिटनेस पर निर्भर करेगा.
सलमान अली आगा को मिली बड़ी जिम्मेदारीबाबर के बाहर होने से पाकिस्तान ने कप्तानी की जिम्मेदारी सलमान अली आगा को सौंपी है. वह पहली बार टेस्ट टीम की अगुआई करेंगे. सलमान के लिए यह बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि इंग्लैंड की टीम को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना आसान नहीं होता. कप्तानी के साथ-साथ उन्हें बल्लेबाजी में भी टीम को मजबूती देनी होगी.
प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलावबाबर की अनुपस्थिति से पाकिस्तान की बल्लेबाजी में भी बदलाव तय माना जा रहा है. सऊद शकील और अवैस जफर को पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है. वहीं, शान मसूद टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल होंगे. वह हाल ही में चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहे थे, लेकिन अब उनकी वापसी पाकिस्तान के लिए अहम साबित हो सकती है.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 18, 2026, 23:25 IST



