Entertainment

‘स्पिरिट’ और SVC63 के बीच भिड़ंत तय, नहीं टली प्रभास की फिल्म की रिलीज, ईद पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Last Updated:August 19, 2026, 11:51 IST

प्रभास की ‘स्पिरिट’ को लेकर कुछ दिनों पहले खबरें आईं कि फिल्म की रिलीज टल गई है. अब इसका सलमान खान की अपकमिंग फिल्म से क्लैश नहीं होगा. अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसका सीधा मतलब यह है कि ईद 2027 के खास मौके पर बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘स्पिरिट’ और सलमान खान की आगामी फिल्म SVC63 के बीच अब तक की सबसे बड़ी भिड़ंत तय है.

ख़बरें फटाफट

'स्पिरिट' और SVC63 के बीच भिड़ंत तय, नहीं टली प्रभास की फिल्म की रिलीजZoom2027 में ईद के मौके पर रिलीज होगी प्रभास की ‘स्पिरिट’.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इसी साल अप्रैल में अपनी नई फिल्म SVC63 का ऑफिशियली ऐलान किया है. नयनतारा के साथ बन रही वामशी पैदिपल्ली की यह फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हालांकि, इसी दौरान ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ फेम संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ भी रिलीज होने वाली है. दो बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज होने की खबर सामने आते ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या क्लैश से बचने के लिए कोई एक मेकर्स रिलीज डेट आगे खिसकाएंगे.

बीते दिनों ऐसी खबरें उड़ीं कि सलमान खान की फिल्म के डर से प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज टाल दी गई है. लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग चुका है. ‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि फिल्म तय वक्त पर ही रिलीज होगी.

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और प्रभास के बीच होगी टक्कर

टी-सीरीज के प्रवक्ता ने जूम से बातचीत के दौरान प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ के पोस्टपोन होने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा, ‘स्पिरिट अपनी तय तारीख यानी 5 मार्च 2027 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. हम तय शेड्यूल के मुताबिक ही काम कर रहे हैं’. यह कोई पहली बार नहीं है जब मेकर्स को ऐसी सफाई देनी पड़ी हो, इससे पहले मई में भी रिलीज टलने की अफवाहों पर टी-सीरीज ने यही बयान जारी किया था.

दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी की एंट्री

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की यह पहली जोड़ी है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. पहले खबर थी कि फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी, लेकिन बात न बनने पर उनकी जगह तृप्ति डिमरी को साइन किया गया, जो इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं. फिल्म की स्टारकास्ट में विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और कंचना जैसे मंझे सितारे भी शामिल हैं.

‘स्पिरिट’ के पोस्टर में प्रभास फर्स्ट लुक ने मचा दिया था तहलका

नए साल 2026 के मौके पर रिलीज हुए ‘स्पिरिट’ फिल्म के पहले पोस्टर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी. पोस्टर में प्रभास की जख्मी और पट्टियों से बंधी पीठ नजर आ रही थी, जबकि तृप्ति डिमरी शांत भाव से उनकी सिगरेट जलाती दिखी थीं. इस डार्क अवतार के बाद से ही दर्शकों के बीच प्रभास की स्पिरिट फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 19, 2026, 11:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj