Rajasthan

Alwar News: घर से शुरू हुआ बना इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड, आज विदेशों में पसंद बनी नेहा की ज्वेलरी

Last Updated:August 19, 2026, 11:38 IST

Alwar News: अलवर की नेहा सेतिया ने साबित कर दिया कि परिवार की जिम्मेदारियों के बीच भी अपने सपनों को पंख दिए जा सकते हैं. 2017 में घर के छोटे से कमरे से ज्वेलरी डिजाइनिंग का काम शुरू करने वाली नेहा आज अपनी खूबसूरत ज्वेलरी के जरिए भारत के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, दुबई और कतर तक पहचान बना चुकी हैं. रात 10 से 3 बजे तक मेहनत कर उन्होंने अपने हुनर को कारोबार में बदला और महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की.

अलवर. शादी के बाद अधिकांश महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त होकर अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं. लेकिन अलवर की नेहा सेतिया ने इस सोच को बदलने का साहस दिखाया. उन्होंने घर से ही ज्वेलरी का छोटा कारोबार शुरू किया, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है. नेहा सेतिया की सफलता महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणादायक मिसाल बन गई है. नेहा सेतिया की शादी साल 2009 में गुरुग्राम से शादी कर अलवर आई , इस दौरान उन्होंने शुरुआत में अपने परिवार को प्राथमिकता देते हुए कई सालों तक उन्होंने अपने पति और ससुर के साथ टैक्स कंसलटेंसी के पारंपरिक काम में हाथ बटाया.

नेहा सचेती ने बताया कि उनको शुरू से ही अपनी अलग पहचान और बिजनेस करने का मन था. वह शुरू से ही फैशन और ज्वेलरी डिजाइनिंग का अच्छा खासा हुनर है. इस हुनर को बरकरार रखने के लिए साल 2017 में अपने परिवार का पूरा सहयोग के साथ दिन में परिवार की जिम्मेदारी के साथ काम शुरू किया. उन्होंने बताया कि अपना हुनर के दम पर अपनी पहचान बनाने के लिए साल 2017 से ज्वेलरी डिजाइनिंग का काम किया. उन्होंने बताया कि परिवार की जिम्मेदारियां के साथ उन्होंने इस कार्य को करने के लिए अपने घर के छोटे से रूम से कारोबार की शुरुआत की. इस दौरान कारीगरों से धीरे-धीरे सीखने के बाद छोटे-छोटे आइटम्स को जोड़ने का काम सीखा.

इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके द्वारा डिजाइन की गई ज्वेलरी भारत के साउथ, बैंगलोर, दिल्ली, गुजरात सहित भारत से बाहर न्यूरोक, कनाडा, US, दुबई, कतर में नेहा सचेती के द्वारा डिजाइन करी गई ज्वेलरी को पसंद किया जाता है. उन्होंने बताया कि रात में 10 से 3 तक काम करने का समय है. यह समय उन्होंने इसलिए चुना घर के कामकाज से फ्री होकर और इंटरनेशनल स्तर पर काम करने के कारण उनके लिए यह समय परफेक्ट है. उन्होंने बताया की शुरुआत में उन्होंने कानों के कुंडल और नेक पीस से ज्वेलरी बनाने की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने धीरे-धीरे इयररिंग, बैंगल्स, मांग टीका, कफ़्स सहित अन्य आभूषण डिजाइन करती है. लगातार कार्य करने का परिणाम है कि धीरे-धीरे उन्होंने हर प्रकार की ज्वेलरी बनाने का काम कर रही हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 19, 2026, 11:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj