कैटरीना कैफ की धांसू मल्टी-स्टारर फिल्में, एक पॉलिटिक्स पर बेस्ड, दूसरी में डांस से हिला दिया था बॉक्स ऑफिस

Last Updated:August 20, 2026, 18:07 IST
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कैटरीना कैफ ने अपने लंबे करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है. खास बात यह है कि उन्होंने कई ऐसी मल्टी-स्टारर फिल्मों का हिस्सा बनकर अपनी अलग पहचान बनाई, जिनकी कहानी और स्टारकास्ट दोनों ही जबरदस्त रहे. ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ से लेकर ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘राजनीति’ तक, इन फिल्मों में कभी उनका ग्लैमरस अंदाज दिखा तो कभी दमदार एक्टिंग ने लोगों का ध्यान खींचा.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने करियर में कई बड़ी और मल्टी-स्टारर फिल्मों में काम किया है. इनमें कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, तो कुछ अपनी कहानी और स्टारकास्ट की वजह से आज भी याद की जाती हैं. आइए जानते हैं कैटरीना की ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में.
साल 2011 में आई जोया अख्तर की फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ आज भी बॉलीवुड की खास फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल जैसे सितारे नजर आए थे. कैटरीना ने फिल्म में लैला का किरदार निभाया था, जो पेशे से स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर है.
फिल्म तीन दोस्तों की कहानी थी, जो स्पेन में एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं. इस सफर के दौरान उन्हें जिंदगी को नए नजरिए से देखने का मौका मिलता है. कैटरीना और ऋतिक की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म की कहानी, लोकेशन, म्यूजिक और कलाकारों की परफॉर्मेंस ने इसे यादगार बना दिया. इस फिल्म को आप प्राइम पर देख सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google
कैटरीना कैफ की सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में ‘टाइगर जिंदा है’ का नाम जरूर आता है. साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आई थीं. फिल्म में कैटरीना ने जोया का किरदार निभाया था.इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. फिल्म में कैटरीना ने एक्शन सीन्स भी किए और अपने किरदार को दमदार अंदाज में निभाया. सलमान और कैटरीना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया और कैटरीना के करियर की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई.
कैटरीना की साल 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ कैटरीना कैफ की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल और मल्लिका शेरावत जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म में कॉमेडी का ऐसा तड़का है, जो लोगों के जहन में बस गया.
कैटरीना ने फिल्म में संजना का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी, कॉमेडी और कलाकारों की शानदार टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया. ‘वेलकम’ की गिनती आज भी बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फिल्मों में होती है और इसके कई डायलॉग और किरदार सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहते हैं. ये नेटफ्लिक्स और प्राइम पर मौजूद है.
कैटरीना कैफ ने प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ में बिल्कुल अलग तरह का किरदार निभाया था. साल 2010 में रिलीज हुई इस पॉलिटिकल ड्रामा में रणबीर कपूर, अजय देवगन, नाना पाटेकर, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों ने काम किया था.फिल्म की कहानी भारतीय राजनीति, सत्ता और परिवार के बीच चलने वाले संघर्ष पर आधारित थी. कैटरीना ने इंदु सक्सेना का किरदार निभाया था. यह फिल्म उनके करियर की उन फिल्मों में शामिल है, जिसमें उन्होंने अपने ग्लैमरस इमेज से अलग हटकर काम किया.
कैटरीना कैफ के करियर की चर्चित फिल्मों में ‘धूम 3’ का नाम भी शामिल है. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में कैटरीना के साथ आमिर खान, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा नजर आए थे. विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘धूम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त थी. फिल्म में’कमली’ गाने में कैटरीना के डांस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था. इस गाने में उनके जबरदस्त डांस मूव्स की काफी तारीफ हुई थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 20, 2026, 18:07 IST



