Jodhpur News: जोधपुर में सोलर को बढ़ावा देने पर मंथन, नेट मीटरिंग की समस्या पर उठे सवाल

Last Updated:August 21, 2026, 11:08 IST
Jodhpur News: जोधपुर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और सोलर उपभोक्ताओं-वेंडर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर मंथन हुआ. शिविर में नेट मीटरिंग में देरी और बिल अपडेट नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा. सोसायटी ने डिस्कॉम के एमडी से मुलाकात कर समाधान की मांग करने और जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार, एमएनआरई व आरईआरसी तक मामला ले जाने की बात कही.
जोधपुर. बिजली की बढ़ती जरूरत और ऊर्जा के बदलते दौर में सौर ऊर्जा अब भविष्य की जरूरत बनती जा रही है. घरों से लेकर किसानों और कारोबारियों तक सोलर को अपनाने का चलन बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ योजनाओं की जानकारी, सोलर लगाने की प्रक्रिया, नेट मीटरिंग और बिल अपडेट जैसी कई चुनौतियां भी सामने आती हैं. इन्हीं सभी पहलुओं पर एक ही मंच पर विशेषज्ञों, डिस्कॉम अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और सोलर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मंथन किया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर सोलर लगाने तक आम व्यक्ति को आने वाले समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
जोधपुर सोलर सोसायटी के अध्यक्ष प्रीतेश माथुर ने बताया कि शिविर में डिस्कॉम के अधिकारियों और एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोगों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सोसायटी के साथ विभिन्न संस्थाएं जुड़कर काम करेंगी। कार्यक्रम में करीब 12 स्पॉन्सर्स ने अपनी स्टॉल लगाईं। सोसायटी के वर्तमान में करीब 115 सदस्य हैं और दिसंबर तक यह संख्या 150 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। माथुर ने बताया कि आने वाले समय में बड़े सोलर एक्सपो का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसकी जानकारी जल्द दी जाएगी.
नेट मीटरिंग में देरी से वेंडर्स और उपभोक्ता परेशानसोसायटी के संरक्षक रामचंद्र चौधरी ने कहा कि करीब चार घंटे चले मंथन में जोधपुर डिस्कॉम से जुड़े वेंडर्स की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जीनस कंपनी की ओर से नेट मीटरिंग समय पर नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सोलर सिस्टम लगने के बाद बिल समय पर अपडेट नहीं होने से उपभोक्ताओं को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है। इससे सोलर क्षेत्र की रफ्तार भी प्रभावित हो रही है.
एमडी से मिलकर रखी समस्याएंरामचंद्र चौधरी ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल एक-दो दिन में डिस्कॉम के एमडी से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो राज्य सरकार, एमएनआरई और आरईआरसी के समक्ष भी मुद्दा उठाया जाएगा। कार्यक्रम में रामचंद्र चौधरी, जय वर्मा, विपुल बाफना, भेराराम, मुकेश जांगिड़, लोकेश दाधीच, नवीन चितारा, विनोद सोनी, जितेंद्र सर्राफ, चिमन सोनी, महावीर जांगिड़, यशपाल शर्मा और सौरभ शुक्ला सहित सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
August 21, 2026, 11:08 IST



