Sports

T20 में मचाया तहलका, अब रेड बॉल में होगी तबाही! दलीप ट्रॉफी में वंडर किड वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा

होमखेलक्रिकेट

T20 में तहलका, अब रेड बॉल में होगी तबाही! दलीप ट्रॉफी में वैभव का दिखेगा जलवा

Last Updated:August 22, 2026, 14:11 IST

15 साल के वैभव सूर्यवंशी रविवाद से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी में आकर्षण के केंद्र होंगे. वैभव ईस्ट जोन की तरफ नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. टी20 क्रिकेट में दमदार खेल का प्रदर्शन करने वाले वैभव के सामने खुद को रेड बॉल क्रिकेट में साबित करने की चुनौती होगी. क्योंकि इस फॉर्मेट में वैभव का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है.T20 में तहलका, अब रेड बॉल में होगी तबाही! दलीप ट्रॉफी में वैभव का दिखेगा जलवाZoomदलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को रविवार से दलीप ट्रॉफी में खेलने मैदान पर उतरेंगे. दलीप ट्रॉफी में वैभ ईस्ट जोन की टीम में शामिल हैं. ईस्ट जोन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेलेंगे. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की कोशिश होगी कि वह रेड बॉल क्रिकेट में भी खुद को साबित करते हुए अपने रिकॉर्ड बेहतर करें.

15 साल के वैभव ने बिहार के लिए अबतक आठ फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों 17 से अधिक के औसत से रन बनाए हैं जो कि आकर्षक नहीं हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है. इस तरह से देखा जाए तो सूर्यवंशी लाल गेंद के क्रिकेट में अभी भी एक अनुभवहीन खिलाड़ी हैं, लेकिन दलीप ट्रॉफी में सबसे कमजोर मानी जाने वाली नॉर्थ ईस्ट की टीम के खिलाफ उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ रन बनाने और आत्मविश्वास हासिल करने का मौका मिलेगा.

दिग्गजों के बीच वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा सबका ध्यान

ईस्ट जोन की टीम में कप्तान ईशान किशन, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, शाहबाज अहमद और मुकेश कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन हमेशा की तरह सूर्यवंशी ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींचेंगे. क्षेत्रीय चयन समिति ने उन्हें उप-कप्तान नियुक्त किया है.

सेंट्रल जोन के लिए आयुष पांडे और अमन मोखाडे की हो रही है चर्चा

श्रीलंका में ‘ए’ सीरीज में खेलने वाले आयुष पांडे और अमन मोखाडे सेंट्रल जोन की तरफ से सीधे सेमीफाइनल में खेलेंगे. वह अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे.

नॉर्थ जोन के इतिहास में दिल्ली का दबदबा रहा है तथा जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व हमेशा नाममात्र का रहा है. लेकिन 2025-2026 की रणजी ट्रॉफी की जीत ने पूरी कहानी बदल दी है, क्योंकि कन्हैया वधावन राज्य के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें सीनियर क्षेत्रीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है. इस टीम में उनके राज्य का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है.

वेस्ट और नॉर्थ जोन के बीच होगी रोमांचक टक्कर

रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाले वेस्ट जोन के रूप में उन्हें एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ेगा. वेस्ट जोन को सरफराज खान की कमी खलेगी जो राष्ट्रीय टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर हैं. रणजी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले कामरान इकबाल, शीर्ष स्कोरर में से एक आयुष दोजा, यश ढुल और आयुष बडोनी जैसे खिलाड़ियों के नॉर्थ जोन की टीम में होने तथा गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, मुंबई की स्पिन जोड़ी तनुष कोटियन और शम्स मुलानी जैसी खिलाड़ियों के वेस्ट जोन की टीम में होने से मुकाबला रोमांचक होने की संभावना है.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 22, 2026, 14:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj