Entertainment

नकली ड्रेस या असली जलन? शालिनी पासी के ‘सस्ती कॉपी’ वाले ताने पर मल्लिका शेरावत का पलटवार

Last Updated:August 22, 2026, 17:47 IST

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ की कंटेस्टेंट शालिनी पासी ने मल्लिका शेरावत की हरी ड्रेस पर चर्चा की. उन्होंने उनकी ड्रेस को फेमस ब्रांड की सस्ती कॉपी बताया था. अब मल्लिका शेरावत ने अपनी ड्रेस पर छिड़ी बहस पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने मजाकिया लहजे में शालिनी पासी पर तंज कसा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने दावा किया कि लोग उनकी ड्रेस, फिगर और ग्लैमर से जलते हैं.

ख़बरें फटाफट

शालिनी पासी के 'सस्ती कॉपी' वाले ताने पर मल्लिका शेरावत का पलटवारZoomमल्लिका शेरावत ने वीडियो शेयर करके शालिनी पासी पर तंज कसा है.

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में शालिनी पासी ने मल्लिका शेरावत की हरी ड्रेस पर सवाल उठाया था कि यह असली ‘डोल्से एंड गब्बाना’ की है या नहीं? फेशनिस्टा के सवाल के बाद उनकी ड्रेस चर्चा में आ गई. मल्लिका शेरावत ने अपनी हरी ड्रेस को लेकर हुई अचानक बहस पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और शालिनी का नाम लिए बगैर मजाक में कहा कि उनकी ड्रेस, फिगर और ग्लैमर से शायद कुछ लोगों को जलन हुई है.

मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में कहा, ‘हमें अभी ‘ट्रेटर्स’ के सबसे अहम मुद्दे पर बात करनी है- मेरी हरी ड्रेस. एक्ट्रेस को यह देखकर मजा आया कि सिर्फ एक ड्रेस इतनी चर्चा का विषय बन गई. उन्होंने कहा, ‘मतलब, मुझे तो पता ही नहीं चला कि मेरी ड्रेस चर्चा का इतना बड़ा विषय बन जाएगी.’ इसके बाद, मल्लिका ने अपने लुक की आलोचना पर तंज कसते हुए कहा, ‘अगर मेरी ड्रेस, मेरे फिगर और मेरे ग्लैमर से थोड़ी जलन हो रही है, तो मैं समझ सकती हूं. मजा लीजिए.’ उन्होंने कैप्शन भी मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘ड्रेस मेरी, चर्चा सबकी.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj