‘हमारी अधूरी कहानी’ के सेट पर एक्टिंग नहीं सच में रो रहे थे इमरान हाशमी, कैंसर से जूझ रहा था बेटा

Last Updated:August 22, 2026, 15:46 IST
फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ की शूटिंग के दौरान एक्टर इमरान हाशमी किस दर्द से गुजर रहे थे, इसका खुलासा उनकी वाइफ परवीन हाशमी ने किया है. परवीन ने बताया कि जब इमरान इस फिल्म को शूट कर रहे थे, तब उनके बेटे अयान का कैंसर का इलाज चल रहा था. जानिए परवीन ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा.
नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में एक्टर इमरान हाशमी का एक अलग और इमोशनल अवतार देखने को मिला था. इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी पुरानी इमेज से हटकर एक गंभीर और सेंसिटिव एक्टर के रूप में खुद को साबित किया. शनिवार को उनकी वाइफ परवीन हाशमी ने इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद इमोशनल सच बयां किया.
परवीन ने बताया कि जब इमरान इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त वह अपनी पर्सनल लाइफ में एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे थे.
बेटे का चल रहा था कैंसर ट्रीटमेंट
परवीन हाशमी ने सोशल मीडिया पर ‘हमारी अधूरी कहानी’ का टाइटल ट्रैक शेयर करते हुए उस दौर के दर्द को याद किया. उन्होंने बताया कि जब इमरान को इस फिल्म की शूटिंग के लिए जाना पड़ा, तब उनके बेटे अयान का कैंसर का इलाज चल रहा था. मजबूरी के चलते इमरान को अपने बीमार बेटे और फैमिली को छोड़कर शूटिंग सेट पर जाना पड़ा था. परवीन ने लिखा कि ऑफ-स्क्रीन इमरान अपने दिल में बहुत बड़ा दर्द लेकर घूम रहे थे.
ऑन-स्क्रीन दिखते आंसू कभी-कभी असली होते हैं
परवीन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि लोग स्क्रीन पर जो इमोशन देखते हैं, वे कई बार पूरी तरह से सच होते हैं. कभी-कभी स्क्रीन पर बहने वाले आंसू किसी बहुत ही गहरे और सच्चे दर्द से निकलकर आते हैं. मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ विद्या बालन और राजकुमार राव भी लीड रोल में नजर आए थे.
महेश भट्ट के पेरेंट्स की लव स्टोरी पर बेस्ड थी फिल्म
‘हमारी अधूरी कहानी’ को महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था. बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी खुद महेश भट्ट के माता-पिता की रियल लाइफ लव स्टोरी से इंस्पायर्ड थी. फिल्म की कहानी एक सिंगल मदर वसुधा यानी विद्या बालन और एक अमीर बिजनेसमैन आरव यानी इमरान हाशमी के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वसुधा का सालों पहले गायब हुआ पति यानी राजकुमार राव वापस लौट आता है.
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
August 22, 2026, 15:46 IST



