भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी? ट्रोल हो रहीं कृति सेनन पर कंगना ने कसा तंज, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Last Updated:August 24, 2026, 21:52 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है. वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं. एक ज्वेलरी ऐड उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है. कृति सेनन ने इस एड में रिवीलिंग कपड़े पहने हैं. इस पर अब कंगना रनौत ने भी उन पर सवाल उठाया है. कंगना ने कहा है कि आखिर जब इतने सारे ऑप्शन हैं तो कोई कोई महिला अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट जैसे कपड़ों में अपने भाई को राखी क्यों बांधेगी?कंगना ने उड़ाई कृति की खिल्ली
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक नए विज्ञापन के चलते खूब ट्रोल की जा रही हैं. राखी के त्योहार को ध्यान में रखकर बनाए गए इस ज्वेलरी एड में कृति इंडो-वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं.अब इस कंगना रनौत ने भी कृति सेनन की चुटकी ली है.
सोशल मीडिया पर कृति सेनन को यूजर्स के एक तबके ने खूब ट्रोल किया है. उन्होंने कृति के इस एड पर सवाल खड़े किए हैं कि बॉलीवुड सितारे हमेशा हिंदू त्योहारों को ही निशाना क्यों बनाते हैं.इसी बीच कंगना ने भी इस एड में कृति के लुक को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपनी राय जाहिर करते हुए कृति सेनन की खिल्ली उड़ाई है.
कृति के एड पर कंगना रनौत का तंज
कंगना रनौत ने आज यानी सोमवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति के एड को शेयर करते हुए एक नोट लिखा है. इसमें एक्ट्रेस ने लिखा है कि आज की महिलाएं अपनी पसंद के मुताबिक कई तरह के कपड़े पहन सकती हैं. उनके पास कई ऑप्शन हैं. वेस्टर्न ड्रेस से लेकर लहंगा, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज तक सब कुछ. इसी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब इतने ऑप्शन हैं, तो कोई महिला अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट जैसे कपड़ों में राखी क्यों बांधेगी? उन्होंने कहा कि एड में एक अलग तरह की मंशा से अजीब और ‘क्रीपी’ यानी असहज करने वाला बनाया गया है.
वायरल हो रही पोस्ट
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही कृति सेनन
कृति सेनन का ये एड जब से चर्चा में आया है, एक्ट्रेस को एक खास तबके के लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इस एड पर लोग अपने तरह की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने सवाल किया कि एड में पूजा की थाली और तिलक कहां है और राखी के मौके पर भाई के सामने ऐसे कपड़े कौन पहनता है. एक अन्य ने लिखा ये विज्ञापन जानबूझकर इसी तरह बनाया है. ब्रांड या एजेंसी ने अटेंशन पाने के लिए ये गलत तरीका अपनाया है. कृति के इस लुक को लेकर लोग अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं.
बात अगर एक्टिंग करियर की करें तो कृति सेनन आखिरी बार ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं.फिल्म को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली. वहीं कगंना आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं. उनकी इस फिल्म की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है.कंगना की ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 24, 2026, 21:52 IST



