153.6 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंक कार्तिक त्यागी ने मचाया तहलका, टीम इंडिया के स्टार का किया शिकार

होमखेलक्रिकेट
153.6 KMPH की रफ्तार से कार्तिक त्यागी का कहर, भारतीय स्टार का किया शिकार
Last Updated:August 25, 2026, 00:01 IST
kartik tyagi 153.6 kmph ball: यूपी टी20 लीग में कई युवा स्टार्स अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच रहे हैं. इस बीच मेरठ मेवरिक्स के कार्तिक त्यागी ने लगभग 154 KMPH की रफ्तार से गेंद डालकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ यह तेज रफ्तार गेंद फेंकी और विकेट भी चटकाया.यूपी टी20 लीग में तूफानी गेंदबाजी से तहलका मचा रहे कार्तिक त्यागी.
नई दिल्ली. यूपी टी20 लीग में रविवार को मेरठ मेवरिक्स ने गोरखपुर लायंस को बीच बारिश से प्रभावित मुकाबले में हराकर लगातार छठी जीत दर्ज की. हालांकि, रिंकू सिंह की कप्तानी वाली जीत से ज्यादा चर्चा रही कार्तिक त्यागी की, जिन्होंने अपनी तूफानी गेंदबाजी से तहलका मचाया. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कार्तिक ने एक गेंद 153.6 KMPH की रफ्तार से फेंकी, जिसका सामना कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्रिंस यादव के पास कोई जवाब नहीं था. उनकी इस गेंद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
153.6 KMPH की रफ्तार से फेंकी गेंदमेरठ मेवरिक्स के लिए गेंदबाजी करते हुए कार्तिक त्यागी ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की और 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया. उनकी दूसरी ओवर की तीसरी गेंद मुकाबले का सबसे खास पल रही. त्यागी ने करीब 154 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकी, जिस पर प्रिंस यादव के पास विकेट गंवाने के अलावा कोई चारा नहीं था. कार्तिक की इस गेंद पर प्रिंस रफ्तार से बीट हुए और गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा रिंकू सिंह के हाथों में समा गई.
View this post on Instagram



