Entertainment

Fact Check: 60 साल की उम्र में क्या दूल्हा बन गए जयराम? 10 साल छोटी एक्ट्रेस संग शादी की तस्वीरें हो रहीं वायरल

Last Updated:August 25, 2026, 09:37 IST

मलयालम सुपरस्टार जयाराम की एक फोटो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो में जयाराम दूल्हे के कपड़ों में दिख रहे हैं. इस फोटो के वायरल होते कयास लग रहे हैं कि एक्टर ने 60 साल की उम्र में 10 साल छोटी एक्ट्रेस सिमरन से दूसरी शादी कर ली, लेकिन ये सच नहीं है. तो चलिए आपको इस फोटो का सच बताते हैं.Fact Check: 60 साल की उम्र में क्या दूल्हा बन गए जयराम?Zoomएक्टर की फोटो वायरल हो रही है.

नई दिल्ली.  मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर जयाराम सुब्रमण्यम की इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में 60 साल के सुपरस्टार शादी के लिबास में दिख रहे हैं. इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि जयाराम ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है. वो फोटो में एक्ट्रेस सिमरन के साथ दिख रहे हैं जो उम्र में उनसे 10 साल छोटी हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस वायरल फोटो का सच क्या है.

सिमरन और जयाराम की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगमे लगीं. कइयों का कहना है कि एक्टर ने 60 साल की उम्र में दोबारा शादी कर ली. इस फोटो में एक्ट्रेस सिमरन लाल रंग की साड़ी पहने दिख रही हैं. वहीं जयाराम केरल के पारंपरिक लिबास में नजर आ रहे हैं. दोनों के गले में वरमाला की तरह माला भी है. इस फोटो को देखते हुए लगता है कि कपल ने शादी कर ली है. हालांकि ये सच नहीं है.

वायरल हो रही फोटो

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj