Business

बेटियों का वॉलेट: ₹2,000 हर महीने लगाएं और बनाएं ₹1 करोड़, 12% ब्याज भी पक्का

अगर निवेश की शुरुआत जल्दी की जाए और लंबे समय तक लगातार पैसा लगाया जाए, तो छोटी रकम भी बड़ा फंड तैयार हो सकता है. म्यूचुअल फंड में SIP इसका एक तरीका है. जैसे अगर आप हर महीने सिर्फ ₹2,000 की SIP शुरू करते है और उसे लंबे समय तक जारी रखता है, तो 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड बनने की संभावना हो सकती है. हालांकि, इसके लिए कई साल तक निवेश जारी रखना और बाजार से अच्छे रिटर्न मिलना जरूरी है.

यहां सबसे बड़ा रोल कंपाउंडिंग रिटर्न का होता है. इसमें आपके लगाए हुए पैसे पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाने लगता है. लेकिन यह समझना जरूरी है कि शेयर बाजार या इक्विटी म्यूचुअल फंड में रिटर्न तय नहीं होता. बाजार के परफॉर्मेंस के आधार पर कम या ज्यादा रिटर्न मिल सकता है.

₹2,000 की SIP से कितना बन सकता है फंड?

अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹2,000 निवेश करता है और औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मानें, तो 35 साल में उसका कुल निवेश ₹8.4 लाख होगा. इस दौरान कंपाउंडिंग के असर से यह रकम बढ़कर करीब ₹1 करोड़ से ज्यादा हो सकती है.

यानी यहां सबसे बड़ा फर्क निवेश की रकम से ज्यादा समय डालता है. जितने लंबे समय तक पैसा निवेश में बना रहता है, कंपाउंडिंग को उतना ज्यादा समय मिलता है.

करोड़पति बनने में कितना समय लगेगा?

₹2,000 की SIP से 1 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करने के लिए करीब 35 साल का लंबा समय लग सकता है, अगर औसत रिटर्न 12 फीसदी माना जाए. इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में निवेश शुरू करता है और लंबे समय तक SIP जारी रखता है, तो रिटायरमेंट के आसपास उसके पास बड़ा फंड तैयार हो सकता है.

हालांकि, 12 फीसदी रिटर्न कोई गारंटी नहीं है. कुछ साल बाजार अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, जबकि कुछ समय में निवेश की वैल्यू गिर भी सकती है. इसलिए SIP में निवेश करते समय लंबी अवधि का नजरिया रखना जरूरी है.

SIP बीच में रोकना पड़ सकता है भारी

SIP शुरू करना आसान है, लेकिन उसे लंबे समय तक जारी रखना असली चुनौती होती है. बाजार में गिरावट आने पर कई निवेशक घबरा जाते हैं और SIP बंद कर देते हैं. इससे कंपाउंडिंग का फायदा कम हो सकता है.

इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर बार-बार निवेश से पैसा निकालने से भी लक्ष्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है. इसलिए SIP को अपने लंबे समय के वित्तीय लक्ष्य के हिसाब से चलाना जरूरी है.

कमाई बढ़े तो SIP भी बढ़ाएं

अगर आपकी कमाई समय के साथ बढ़ती है, तो सिर्फ ₹2,000 की SIP पर टिके रहने के बजाय स्टेप-अप SIP का ऑप्शन भी अपनाया जा सकता है. इसमें हर साल या कुछ समय के अंतराल पर SIP की रकम बढ़ाई जाती है.

जैसे शुरुआत ₹2,000 से करने के बाद आय बढ़ने पर इसे ₹2,500, ₹3,000 या उससे ज्यादा किया जा सकता है. इससे निवेश की कुल रकम बढ़ेगी और करोड़ रुपये का टारगेट तय समय से पहले हासिल करने की संभावना भी बढ़ सकती है. हालांकि, निवेश करने से पहले अपनी आय, रिस्क कैपेसिटी और फाइनेंशियल टारगेट को ध्यान में रखना चाहिए.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj