Jodhpur Traffic Advisory | ईद मिलादुन्नबी जुलूस पर जोधपुर में बदला ट्रैफिक रूट

Last Updated:August 26, 2026, 10:18 IST
Jodhpur Traffic Police Advisory Eid Milad Un Nabi: जोधपुर में 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस के चलते यातायात पुलिस ने रूट डाइवर्जन जारी किया है. उम्मेद स्टेडियम से ईदगाह तक निकलने वाले जुलूस मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. चौपासनी रोड से पावटा और भीतरी शहर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, जबकि एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं बिना बाधा के संचालित होंगी.
ख़बरें फटाफट
Jodhpur Traffic Alert: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस से आज बदलेगा शहर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर जाने से बचें
Jodhpur: राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर में 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व अकीदत और धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर शहर में निकलने वाले विशाल जुलूस को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. सुरक्षा और सुचारू आवागमन के लिए कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है, वहीं वैकल्पिक मार्ग (डाइवर्जन) भी तय किए गए हैं.
यातायात पुलिस के अनुसार, शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़े सुबह 8 बजे रवाना होकर राजकीय उम्मेद स्टेडियम पहुंचेंगे. इसके बाद सुबह 10 बजे मुख्य जुलूस स्टेडियम से शुरू होकर बम्बा मोहल्ला, हाथीराम का ओडा, साइकिल मार्केट, घंटाघर चौराहा, नई सड़क, सोजती गेट तिराहा, पुरी तिराहा, दूध मंदिर, आरआर तिराहा, एमजीएच गुमटी और जालोरी गेट से होता हुआ मुख्य ईदगाह पहुंचेगा. जुलूस के इस पूरे रूट पर केवल जुलूस में शामिल वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा, अन्य सभी वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा.
चौपासनी रोड और पावटा मार्ग के लिए वैकल्पिक डाइवर्जन रूट
चौपासनी रोड से पावटा की ओर: इस रूट पर जाने वाले वाहनों को पांचवीं रोड से डायवर्ट कर सरदारपुरा सी रोड, तारघर मोड़, न्यू डीआरएम खतरनाक पुलिया, रोटरी चौराहा, रिक्तिया भैरूजी चौराहा, जेडीए सर्किल, भास्कर चौराहा, रातानाडा पुलिस लाइन और ताराचंद सर्किल से होकर निकाला जाएगा.
पावटा से चौपासनी रोड की ओर: इन वाहनों को ताराचंद सर्किल, सर्किट हाउस, भाटिया चौराहा, वीसी सर्किल, पीडब्ल्यूडी चौराहा, जेडीए सर्किल, भैरूजी चौराहा और डीआरएम खतरनाक पुलिया होते हुए भेजा जाएगा.
भीतरी शहर, नो-व्हीकल जोन और आपातकालीन सेवाएं
जालोरी गेट व ओलंपिक से नई सड़क, गोरधाय छत्री रोड और पावटा चौराहे के बीच सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. शहर के भीतरी इलाके और जुलूस मार्ग में लोडिंग टैक्सी और हाथठेलों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. चौपासनी रोड की ओर से आने वाले छोटे वाहन पांचवीं रोड, सिवांची गेट और बालवाड़ी होते हुए भीतरी शहर में जा सकेंगे, जबकि मंडोर रोड से आने वाले वाहन नागौरी गेट व बागर चौक होकर प्रवेश करेंगे. यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ते पूरी तरह खुले रहेंगे.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan
First Published :
August 26, 2026, 10:18 IST



