Entertainment

KBC में पहुंचा ये दिहाड़ी मजदूर, जिसके 1 करोड़ रुपये जीतने की दुआ कर रहे लोग, बेहद दर्दनाक है संघर्ष की कहानी

Last Updated:August 26, 2026, 20:58 IST

KBC 18: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन भी लोगों का दिल जीत रहा है. ये सिर्फ सवाल-जवाब का मंच नहीं है, बल्कि शो में कई ऐसी कहानियां भी सुनने को मिलती है, जो लोगों को भावुक कर देती हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में महाराष्ट्र के वाशिम से आए विशाल प्रेमचंद राठौड़ ने अपनी जिंदगी का ऐसा संघष बताया कि लोगों की आंखें नम हो गई .

ख़बरें फटाफट

KBC में पहुंचा ये दिहाड़ी मजदूर, जिसके 1 करोड़ रुपये जीतने की दुआ कर रहे लोगZoomरूला देगी कहानी

नई दिल्ली. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन का हर एविसोड दर्शकों को लुभा रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में महाराष्ट्र के वाशिम से आए विशाल प्रेमचंद राठौड़ ने अपनी दर्दभरी कहानी बताई है. वह मजदूरी करके अपने परिवार चलाते हैं. अमिताभ के सामने पहुंचकर हॉटसीट तक पहुंचकर 5 लाख रुपये जीत लिए हैं. अब वह बुधवार के एपिसोड में 50 लाख रुपये के सवाल का सामना कर रहे हैं. उम्मीद है कि विशाल 1 करोड़ रुपये जीतकर घर लौटेंगे.

विशाल ने शो में बताया कि उनके पिता भी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और वो खुद भी. दोनों अक्सर साथ में काम की तलाश में निकलते हैं. उनकी मां भी सफाईकर्मी है. परिवार की कोई आमदनी भी नहीं है और उनके परिवार को हर महीने करीब 7 हजार रुपये किराए के भी देने पड़ते हैं. दिहाड़ी मजदूरी करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है.

कई बार बिना काम के घर लौट जाते हैं विशाल

विशाल प्रेमचंद राठौड़ ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड पार करके हॉटसीट पर अपनी जगह बनाई. अमिताभ बच्चन के सामने आते ही वह भावुक हो गए. इस शो में उनके साथ माता-पिता और दोनों बहनें भी आई थीं. विशाल को हॉटसीट पर देखकर उनका परिवार भी भावुक हो गया.विशानल रोजाना करीब 500 से 600 रुपये कमाते हैं. हर दिन में काम मिले ये भी जरूरी नहीं होता. कई बार तो वह पूरे दिन बिना काम किए शाम को घर लौटते हैं.

किताबें खरीदने के लिए भी किया संघर्ष

विशाल की जिंदगी का एक और पहलू जानकर शायद आपको भी हैरानी होगी. वह पिछले तीन साल से महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी MPSC की तैयारी कर रहे हैं. उनका सपना सरकारी नौकरी हासिल करना है, लेकिन आर्थिक स्थिति उनके रास्ते में बड़ी चुनौती बनी हुई है. विशाल ने बताया कि पैसों की कमी के कारण कभी परीक्षा का फॉर्म भरना मुश्किल हो जाता है, तो कभी पढ़ाई के लिए किताबें खरीदने के पैसे नहीं होते. यही वजह है कि वह चाहकर भी अपनी तैयारी पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाते.

बता दें कि कई मुश्किलों के बावजूद विशाल ने KBC के मंच पर शानदार खेल दिखाया और मंगलवार के एपिसोड में 5 लाख रुपये जीते थे.अब उनकी नजर 50 लाख रुपये के सवाल पर है. आज यानी बुधवार के एपिसोड में वह इस सवाल का जवाब देंगे. लोग उनके खेल में आगे जाने की दुआ कर रहे हैं. लोग चाहते हैं कि वह 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीतकर अपने घर लौटें.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 26, 2026, 20:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj