Entertainment

माही विज ने आम्रपाली दुबे के रिलेशनसिप स्टेटस पर खड़े किए सवाल, निरहुआ संग बॉन्डिंग पर कसा तंज, अब हुईं ट्रोल

Last Updated:October 13, 2026, 11:28 IST

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में माही विज ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के रिलेशनशिप स्टेटस पर सवाल खड़े किए. माही ने आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते पर भी तंज कसा. माही ने कहा कि उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस को निरहुआ और उनके बच्चों के साथ देखा था. अब जैसे ही इस एपिसोड का वीडियो वायरल होने लगा लोगों ने माही विज को लाइन क्रॉस करने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया है. Amazon Prime DayTop Deals Insideमाही विज ने आम्रपाली दुबे के रिलेशनसिप स्टेटस पर खड़े किए सवाल, हुईं ट्रोलZoomमाही विज ट्रोल हो रही हैं.

नई दिल्ली. आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के रिलेशनशिप को लेकर हर वक्त सोशल मीडिया पर चर्चाएं रहती हैं. दोनों का नाम काफी समय से जुड़ता रहा है, लेकिन आम्रपाली और निरहुआ दोनों अपने रिश्ते को नकारते रहे हैं. अब आम्रपाली दुबे बिग बॉस 20 के घर में नजर आ रही हैं जहां बार-बार उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चाएं होती रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में माही विज ने एक बार फिर आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते पर सवाल खड़े किए.

बिग बॉस 20 में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच बातचीत का सिलसिला उनकी निजी जिंदगी से शुरू हुआ. माही ने आम्रपाली से पूछा कि क्या उनकी जिंदगी में कोई बॉयफ्रेंड है. इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह कई सालों से सिंगल हैं. माही ने इस पर मजाक करते हुए कहा कि अब तो वह पहले से पतली हो गई हैं, ऐसे में शायद अब उनका बॉयफ्रेंड बन जाए.

माही ने फिर आम्रपाली के वजन पर कसा तंज

माही की इस बात पर आम्रपाली ने भी मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मोटापे की वजह से उनका बॉयफ्रेंड नहीं है. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि कई लोगों को भरा हुआ शरीर पसंद होता है. उनकी इस बात से साफ था कि वह अपने वजन को रिश्ते की राह में रुकावट नहीं मानतीं.

माही विज सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. (फोटो साभार एक्स @BiggBossMedia1)

माही ने आम्रपाली दुबे के बॉयफ्रेंड को लेकर किया सवाल

माही विज ने आम्रपाली से पूछा कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका कोई खास दोस्त नहीं है. भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका दिल किसी पर नहीं आया क्या. जब माही विज ने पूछा कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई सिंगल नहीं है. आम्रपाली कहती हैं कि इंडस्ट्री में बस एक ही कलाकार है जो अभी शादीशुदा नहीं है लेकिन उनके साथ उनकी जमती नहीं है.

आम्रपाली ने पवन सिंह की ओर इशारा किया. उन्होंने बताया कि पवन सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कानूनी मामले के दौर से गुजर रहे हैं. साथ ही, आम्रपाली ने यह भी कहा कि उनकी और पवन सिंह की आपस में ज्यादा नहीं बनती.इसके बाद माही ने आम्रपाली को याद दिलाया कि उन्होंने उन्हें बांद्रा में निरहुआ और उनके बच्चों के साथ देखा था. यहीं से बातचीत का रुख निरहुआ की निजी जिंदगी और उनकी शादी की तरफ मुड़ गया.

अब जैसे ही बिग बॉस 20 का ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा लोगों ने माही विज को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों ने माही विज की हरकतों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आम्रपाली की पर्सनल लाइफ में नहीं घुसना चाहिए. अब जब लोग माही विज को कुछ कहेंगे तो वो रोने लगेंगी.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 13, 2026, 11:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj