Entertainment

यश की ‘टॉक्सिक’ का खराब रिव्यू करना पड़ा भारी, मेकर्स ने लिया कड़ा एक्शन, यूट्यूबर को भेजा लीगल नोटिस

Last Updated:August 28, 2026, 06:30 IST

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी और यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स ही देखने को मिला. इस बीच फिल्म से जुड़ा एक नया विवाद सामने आ गया है. ‘टॉक्सिक’ की टीम ने एक यूट्यूबर के रिव्यू वीडियो पर लीगल नोटिस थमा दिया है. यूट्यूबर ने खुद इस नोटिस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया, हालांकि यह रिव्यू वीडियो यूट्यूब से नहीं हटाया गया है.

ख़बरें फटाफट

यश की 'टॉक्सिक' का खराब रिव्यू करना पड़ा भारी, यूट्यूबर को मिला लीगल नोटिसZoomयूट्यूबर पर ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स का लीगल एक्शन. (फोटो साभार: सैकनिल्क)

नई दिल्ली. कन्नड़ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस मूवी को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं. मगर पहले दिन ही देशभर में 100 करोड़ कमाकर ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. इस बीच एक यूट्यूबर को फिल्म को खराब रिव्यू देने पर मेकर्स ने लीगल नोटिस थमा दिया है. यह खुलासा खुद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं.

‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से उन्हें एक अंतरिम आदेश मिला था. इस आदेश के तहत फिल्म को लेकर किसी भी तरह की भ्रामक सामग्री प्रसारित करने पर रोक लगाई गई थी. लेकिन फिल्म की रिलीज के ठीक अगले दिन यूट्यूबर सूरज कुमार को फिल्म का खराब रिव्यू पोस्ट करना भारी पड़ गया और मेकर्स ने लीगल नोटिस भेज दिया.

मेकर्स ने यूट्यूबर को थमाया लीगल नोटिस

यूट्यूबर सूरज कुमार ने सोशल मीडिया पर खुद को मिले इस लीगल नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. यह नोटिस बेंगलुरु की कंपनी ऐप्लेक्स सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भेजा गया है, जो फिल्म की प्रोड्यूसर कंपनी केवीएन मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस एलएलपी का प्रतिनिधित्व कर रही है. ईमेल में लिखा है, ‘हमारे क्लाइंट की जानकारी में आया है कि आपने डिजिटल या ऑनलाइन मीडिया के जरिए इस फिल्म से जुड़ी सामग्री को प्रकाशित, प्रसारित, शेयर या पोस्ट किया है.’ नोटिस में उस रिव्यू वीडियो का लिंक भी शामिल है, जिसे यूट्यूबर ने हाल ही में पोस्ट किया था. हालांकि, नोटिस मिलने के बावजूद ‘टॉक्सिक’ के रिव्यू का वीडियो प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए मौजूद है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj