Entertainment

बॉलीवुड को पीछे छोड़, यश की फिल्म ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO से मचा हंगामा

Last Updated:August 28, 2026, 22:49 IST

यश की ‘टॉक्सिक’ से दर्शक और क्रिटिक्स दोनों निराश हैं. ज्यादातर लोग इसे सिनेमाई तबाही कह रहे हैं, जबकि कुछ इसे हॉलीवुड लेवल की मास्टरपीस बता रहे हैं. इस बीच, फिल्म ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उसने सभी बॉलीवु़ड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. एक वायरल वीडियो में दर्शक सिनेमाघर के बाहर इकट्ठा होकर रिफंड की मांग कर रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया. दर्शकों का ऐसा रिएक्शन किसी दूसरी फिल्म के लिए देखने को नहीं मिला. दरअसल, फिल्म को लेकर जितना हाइप था, उससे भी दर्शक नाराज हैं. वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

बॉलीवुड को पीछे छोड़, यश की फिल्म ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, VIDEO से मचा हंगामाZoom‘टॉक्सिक’ पर दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन

नई दिल्ली: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से दर्शकों को जैसी उम्मीद थी, वो वैसी नहीं निकली. फिल्म अपने एक्शन सीन, बेकार डायलॉग और महिलाओं के प्रति गलत नजरिये के चलते ट्रोलिंग का सामना कर रही है. फिल्म के इंटीमेट सीन भी चर्चा में बने हुए हैं. इसकी जटिल कहानी भी ज्यादातर दर्शकों के सिर के ऊपर से निकल गई. फिल्म ने तमाम आलोचनाओं के बीच अनूठा रिकॉर्ड बनाया है. इसने एक मामले में बॉलीवुड को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो पर हंगामा मचा हुआ है जो अपने-आप में एक दुर्लभ घटना है.

क्रिटिक्स ने फिल्म की जबरदस्त आलोचना की है और फैंस भी इसे ‘कचरा’ बता रहे हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी ‘टॉक्सिक’ ने दर्शकों को इतना निराश किया है कि अब वे खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. दरअसल, ‘टॉक्सिक’ के फैंस ने टिकट पर खर्च हुए पैसे रिफंड करने की मांग की है. एक वायरल वीडियो में फैंस बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर एक-साथ चिल्ला रहे हैं- ‘हमें रिफंड चाहिए’.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj