Entertainment

‘मैंने तेरे ही भरोसे’ गाने वाले नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, बोले- ‘हे प्रभु! बस एक कृपा और कर देना’

Last Updated:November 04, 2026, 10:51 IST

सुनील लोधी की आवाज ने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ के जरिए लोगों का ध्यान खींचा था. ‘हनुमान अंश’ से उन्हें खास पहचान मिली. बचपन से आंखों से न देख पाने का दुख शायद अब खत्म होने वाला है. उनकी आंखों की रोशनीपाने के लिए इलाज शुरु हो गया है. सुनील के माता-पिता को भी लंबे समय से इस पल का इंतजार है. इलाज शुरू होने के बाद परिवार को नई उम्मीद जगी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्होंने ये अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि आज उनकी जांच रिपोर्ट आने वाली है. उन्होंने भगवान से सब ठीक होने की दुआ की है. सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, आज आएगी रिपोर्ट, बोले-हे प्रभु! बस कृपा करनाZoomसिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरु हो गया है.

नई दिल्ली. फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी को अब अपनी जिंदगी में नई रोशनी लौटने की उम्मीद है. उनकी आंखों का इलाज शुरू हो चुका है. इस बात की जानकारी खुद सुनील ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करके दी है. इतना ही नहीं उन्होंने भगवान से अपनी आंखों की रोशनी वापस मिलने की प्रार्थना की है. साथ ही अपने चाहने वालों से भी उनके लिए दुआ करने की अपील की है.

‘हनुमान अंश’ के बाद सुर्खियों में आए नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी ने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों और वीडियो के साथ अपने इलाज के बारे में बात की है.

‘हे प्रभु! बस एक कृपा और कर देना’

सुनील लोधी ने तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी. पोस्ट में लिखा- ‘हे ईश्वर! आपने अब तक बहुत सहारा दिया है, हर मुश्किल में हौसला दिया है. आज मेरी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से एक नई उम्मीद जगी है. प्रभु से बस इतनी-सी प्रार्थना है कि मेरे जीवन में भी रोशनी लौट आए और मैं इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकूं. मेरे माता-पिता का वर्षों का इंतजार पूरा हो, मेरे अपनों की दुआएं कबूल हों. आप सभी से निवेदन है कि मेरे लिए दिल से प्रार्थना कीजिए. आपका प्यार, आशीर्वाद और दुआएं ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. हे प्रभु! अब बस एक कृपा और कर देना… मेरी आंखों की रोशनी वापस लौटा देना. जय श्री राम’

सुनील लोधी का सोशल मीडिया पोस्ट.

आज आएगी रिपोर्ट

सिंगर ने कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने अपने इलाज की प्रक्रिया की झलकियां शेयर की. अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने बताया कि आज उनकी आंखों की गई जांच की रिपोर्ट आज आने वाली हैं.

सुनील लोधी का लेटेस्ट पोस्ट.

बचपन से आंखों की रोशनी के लिए कर रहे हैं इंतजार

सुनील लोधी मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले हैं. वह जन्म से दृष्टिबाधित हैं. उनके माता-पिता ने बचपन में अपनी क्षमता के मुताबिक, उनका इलाज कराने की कोशिश की थी, लेकिन तब उनकी आंखों की रोशनी वापस नहीं आ सकी. अब एक बार फिर इलाज शुरू होने से परिवार और सुनील को नई उम्मीद मिली है. हालांकि, इलाज के बाद उनकी दृष्टि में कितना सुधार हो सकेगा, यह डॉक्टरों की जांच और आगे की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा.

‘हनुमान अंश’ के गाने ने दिलाई पहचान

सुनील को फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से बड़ी पहचान मिली. उनकी बुंदेली लोकगायकी और आवाज ने लोगों का ध्यान खींचा. वह इससे पहले गांव की चौपालों और धार्मिक आयोजनों में गाया करते थे. उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर भी उनके इलाज में मदद के लिए आगे आईं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सुनील को इलाज के लिए हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिया था. अब इलाज शुरू होने के बाद सुनील और उनका परिवार इस उम्मीद में है कि वह एक दिन अपनी आंखों से इस दुनिया को देख सकेंगे.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 04, 2026, 10:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj