Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान को 110 पर ढेर करने के बाद बनाई 261 रन की बढ़त

होमखेलक्रिकेट

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान के खिलाफ 261 रन की बढ़त

Last Updated:August 29, 2026, 00:20 IST

pak vs eng lord’s test score: दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उसकी मेजबानों की बढ़त 261 रन हो गई है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 110 रन पर समेट दिया था. अब पाकिस्तान के सामने इस टेस्ट मैच को बचाने की बड़ी चुनौती है.लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने कसा शिकंजा, पाकिस्तान के खिलाफ 261 रन की बढ़तZoomलॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पकड़ की मजबूत.

नई दिल्ली. लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली. मेजबान टीम ने सुबह 248/9 से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को महज 110 रन पर समेट दिया. पहली पारी में 180 रन की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भी 81/3 का स्कोर बना लिया. खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी रोकना पड़ा और दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 261 रन आगे था.

इंग्लैंड के निचले क्रम ने बचाए 47 अहम रनदिन की शुरुआत इंग्लैंड के लिए बेहद उपयोगी रही. आखिरी विकेट के लिए गस एटकिंसन और जोश टंग ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को परेशान किया और 47 रन की साझेदारी कर टीम को 290 के स्कोर तक पहुंचाया. एटकिंसन ने 46 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे. वहीं, टंग ने नाबाद 30 रन की पारी खेली. पाकिस्तान को उम्मीद थी कि वह सुबह जल्दी इंग्लैंड की पारी खत्म कर देगा, लेकिन निचले क्रम के इन रनों ने मेजबान टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने की नींव रख दी.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर हुई बेनकाब110 रन के मामूली स्कोर पर सिमटने वाली पाकिस्तान की शुरुआत ही खराब रही. जॉफ्रा आर्चर ने कप्तान शान मसूद को सिर्फ एक रन पर आउट कर दिया. इसके बाद जोश टंग ने अब्दुल्ला शफीक को 5 रन पर पवेलियन भेज दिया. पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका बाबर आजम के सिर्फ 8 रन पर आउट होने से लगा. इसके बाद सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान भी टीम को संकट से निकालने में नाकाम रहे. एक छोर पर अजान अवैस ने जरूर संघर्ष दिखाया. उन्होंने 102 गेंदों में 46 रन बनाए और कुछ समय तक इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना करते रहे. लेकिन ओली रॉबिन्सन ने उनका विकेट लेकर पाकिस्तान की आखिरी बड़ी उम्मीद भी खत्म कर दी.

रॉबिन्सन का कहर, 4 विकेट लेकर तोड़ी पाक की कमरइंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट झटके. उनकी गेंदबाजी के आंकड़े रहे 13-6-11-4. जॉफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि जोश टंग को दो सफलताएं मिलीं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और पाकिस्तान की पूरी पारी महज 37.2 ओवर में खत्म कर दी. इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी में 180 रन की विशाल बढ़त मिल गई.

दूसरी पारी में भी इंग्लैंड का दबदबापाकिस्तान के 110 रन पर आउट होने के बाद उसे वापसी के लिए दूसरी पारी में इंग्लैंड के शुरुआती विकेट जल्दी लेने जरूरी थे. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने तीन विकेट जरूर हासिल किए, लेकिन वे मेजबान टीम को बड़ा नुकसान पहुंचाने में कामयाब नहीं रहे. खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक इंग्लैंड ने 81/3 रन बना लिए थे. पहली पारी की बढ़त जोड़ने के बाद उसकी कुल बढ़त 261 रन की हो चुकी थी.

पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौतीपाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उसकी बल्लेबाजी है. पहले टेस्ट में भी टीम की बल्लेबाजी इंग्लैंड के सीम गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई थी और लॉर्ड्स में भी कहानी कुछ अलग नहीं रही. दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहले अपने निचले क्रम से महत्वपूर्ण रन जोड़े और फिर तेज गेंदबाजों के दम पर पाकिस्तान को सस्ते में समेट दिया. अब पाकिस्तान के सामने टेस्ट मैच बचाने की बड़ी चुनौती है.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 29, 2026, 00:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj