Entertainment

New OTT Releases: घर बैठे मिलेगा फुल पैसा वसूल मनोरंजन, OTT पर आ रही ‘अल्फा’, ‘माइकल’ सहित ये 6 धांसू फिल्में-सीरीज

Last Updated:August 29, 2026, 13:58 IST

New OTT Releases: अगस्त का आखिरी वीकेंड फिल्म और वेब सीरीज पसंद करने वालों के लिए काफी खास रहने वाला है. 28 से 30 अगस्त 2026 के बीच कई चर्चित फिल्में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ से लेकर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ तक शामिल है. अगर आप घर बैठे नई फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं तो इस वीकेंड आपके पास कई ऑप्शंस हैं.

फिल्म- अल्फारिलीज डेट- 28 अगस्तप्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्सआलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा’ एक हिंदी एक्शन-थ्रिलर है. फिल्म में दोनों एक्ट्रेस रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएंगी. कहानी दो महिला एजेंट्स के खतरनाक मिशन और जासूसी की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं. (Image: IMDb)

फिल्म- बंदररिलीज डेट- 28 अगस्तप्लेटफॉर्म- ZEE5बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद की फिल्म ‘बंदर’ क्राइम-थ्रिलर है. कहानी समर नाम के एक कभी लोकप्रिय रहे टीवी स्टार की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी पूर्व प्रेमिका उस पर रेप का आरोप लगाती है. इसके बाद वह भ्रष्ट कानूनी व्यवस्था के बीच फंस जाता है. (Image: IMDb)

फिल्म- द व्हिस्पर मैनरिलीज डेट- 28 अगस्त प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्सयह क्राइम-थ्रिलर एक विधुर क्राइम राइटर की कहानी है, जिसके आठ साल के बेटे का अपहरण हो जाता है. बेटे को खोजने के लिए वह अपने रिटायर्ड जासूस पिता की मदद लेता है. जांच के दौरान दोनों का सामना एक पुराने सीरियल किलर केस से होता है. (Image: IMDb)

Add as Preferred Source on Google

फिल्म- बीता सिंह रिपोर्टिंगरिलीज डेट- 28 अगस्त 2026 प्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियोइस इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर की कहानी सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर बबीता सिंह के इर्द-गिर्द है. वह अपने बचपन के दोस्त की हत्या की जांच शुरू करती है और इस दौरान उसके अपने अतीत से जुड़े कई राज सामने आने लगते हैं. (Image: IMDb)

फिल्म- माइकलरिलीज डेट- 29 अगस्तप्लेटफॉर्म- प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टारमाइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा ‘माइकल’ इस हफ्ते OTT पर आएगी. फिल्म में जाफर जैक्सन ने माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है. कहानी उनके बचपन से लेकर द जैक्सन 5 के साथ सफर और दुनिया के ‘किंग ऑफ पॉप’ बनने तक की कहानी दिखाती है. (Image: IMDb)

सीरीज- फोर हैंड्स, टू सोनाटासरिलीज डेट- 29 अगस्तप्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्सकोरियन म्यूजिकल रोमांस ‘फोर हैंड्स, टू सोनाटास’ एक प्रतिष्ठित आर्ट्स स्कूल की कहानी है. इसमें तीन युवा संगीतकारों की जिंदगी दिखाई गई है, जहां दोस्ती, प्रतिद्वंद्विता, प्यार और अपने सपनों को हासिल करने की कोशिश के बीच रिश्ते बदलते हैं. (Image: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 29, 2026, 13:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj