Rajasthan

जोधपुर एयरपोर्ट को नई फ्लाइट का तोहफा, मुंबई-दिल्ली वाया जोधपुर सफर शुरू, एयर इंडिया की 2 उड़ानों पर संकट

जोधपुर. नए एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद शहर की हवाई कनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है. अब जोधपुर को एक और नई उड़ान मिलने जा रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट 1 सितंबर से मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच संचालित होगी. इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. हालांकि, इसी तारीख से एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई के लिए अलग-अलग संचालित होने वाली दो उड़ानों की बुकिंग बंद होने की जानकारी सामने आई है. ऐसे में नई उड़ान मिलने के साथ दो मौजूदा उड़ानों के बंद होने का भी खतरा है.

नई फ्लाइट मुंबई से सुबह 11:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी. यहां से दोपहर 1:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और दोपहर 2:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर शाम 5:05 बजे जोधपुर पहुंचेगी. इसके बाद शाम 5:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरकर शाम 7:20 बजे पहुंचेगी. इस तरह जोधपुर के रास्ते मुंबई से दिल्ली का सफर करीब 4 घंटे और दिल्ली से मुंबई का सफर करीब साढ़े 3 घंटे में पूरा होगा.

7 शहरों से जुड़ा जोधपुर, अभी 10 फ्लाइटों का संचालन

समर सीजन में जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद और ग्रेटर नोएडा समेत 7 शहरों के लिए कुल 10 फ्लाइटों का संचालन हो रहा है. नई उड़ान शुरू होने से यात्रियों को मुंबई और दिल्ली के बीच सफर के लिए एक और विकल्प मिलेगा. दिल्ली से जोधपुर की हवाई यात्रा करीब सवा घंटे, जबकि मुंबई से जोधपुर का सफर करीब 1 घंटे 50 मिनट का रहेगा.

विंटर सीजन में 4 नए शहरों से जुड़ने की तैयारी

विंटर सीजन में जोधपुर एयरपोर्ट से हवाई कनेक्टिविटी और बढ़ने की उम्मीद है. एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरलाइंस कंपनियों को पत्र भेजकर कोलकाता, चेन्नई, देहरादून और गोवा के लिए नई उड़ानें शुरू करने का आग्रह किया है. इसके साथ ही आकाशा और स्पाइसजेट से भी जोधपुर के लिए उड़ानें शुरू करने की मांग की गई है. एयरफोर्स से एयरपोर्ट के संचालन का समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक करने की मांग भी की गई है. पिछले विंटर सीजन में जोधपुर की 9 शहरों से हवाई कनेक्टिविटी थी और कुल 11 फ्लाइटों का संचालन हो रहा था.

नई फ्लाइट हर दिन उड़ान भरेगा

दिल्ली 17:05 13:30 एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना

मुंबई 12:55 17:35 एयर इंडिया एक्सप्रेस रोजाना

दिल्ली 10:55 11:45 इंडिगो रोजाना

मुंबई 14:10 14:50 इंडिगो रोजाना

बेंगलुरु 08:45 09:20 इंडिगो सोम, बुध, शुक्र, रवि

बेंगलुरु 15:30 16:00 एयर इंडिया एक्सप्रेस शनि को नहीं

पुणे 14:00 14:30 इंडिगो रोजाना

हैदराबाद 16:10 16:45 इंडिगो रोजाना

नोएडा 16:15 12:20 इंडिगो रोजाना

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj