Entertainment

पद्मिनी कोल्हापुरे का 37 साल पुराना गाना, रिकॉर्डिंग पर फूट-फूटकर रोए किशोर कुमार, बना गीतकार का आखिरी गीत

Last Updated:August 30, 2026, 11:01 IST

37 साल पहले आई पद्मिनी कोल्हापुरे और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘दाता’ का वो गाना जो अमर हो उठा. इस गाने को अल्का याज्ञनिक और किशोर कुमार ने आवाज दी थी, लेकिन इसको गाना उनके लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं था. गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान दोनों फूट-फूटकर रोने लगे थे. ये किशोर कुमार का आखिरी गीत भी साबित हुआ था. पद्मिनी कोल्हापुरे का 37 साल पुराना गाना, रिकॉर्डिंग पर फूट-फूटकर रोए किशोर दाZoomकिशोर कुमार इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान रोने लगे थे.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी भले ही वक्त के साथ पुरानी हो जाए, लेकिन उनके गाने और किरदार दर्शकों के दिल में हमेशा जिंदा रहते हैं. 1989 में रिलीज हुई एक ऐसी ही फिल्म ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी. फिल्म में रोमांस, एक्शन और इमोशन का ऐसा शानदार मेल देखने को मिला था कि दर्शक इसकी ओर खींचे चले आए. फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो थिएटर्स खचाखच भरे हुए थे. ये फिल्म पद्मिनी कोल्हापुरे और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर ‘दाता’ है.

पद्मिनी कोल्हापुरे और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म ‘दाता’ जब थिएटर्स में रिलीज हुई तो तहलका मच गया. ये एक बेहद इमोशनल फिल्म है जिसमें एक ऐसा विदाई गीत है जिसे सुनते ही आज भी हर लड़की और उसके घरवालों का कलेजा फट जाता है. उस दौर में जब ये गाना किसी लड़की की शादी में बजता था तो उसका पूरा परिवार फूट-फूटकर रोने लगता था.

रिकॉर्डिंग में बिलख-बिलखकर रोए थे किशोर कुमार

इस गाने का नाम ‘बाबुल का घर बहना था’ जिसे बॉलीवुड के दो ऐसे सिंगर्स ने गाया था जिनकी आवाज गूंजते ही सीधे दिलों के तार छेड़ देती थी. ये दो दिग्गज सिंगर्स किशोर कुमार और अल्का याज्ञनिक हैं. इन दोनों की आवाज में ये गीत उस दौर का सबसे पसंदीदा विदाई गीत बन गया था, लेकिन ये इतना भावुक कर देने वाला था इसको गाना इन दिनों दिग्गजों के लिए भी आसान नहीं था. इस गाने को गाते हुए किशोर कुमार का गला भर आता था. रिकॉर्डिंग के दौरान किशोर कुमार फूट-फूटकर रोए थे.

अमर हो गया था गीत

गाना ‘बाबुल का ये घर बहना’ एक और वजह से बेहद खास है. ये बॉलीवुड के सबसे शानदार सिंगर किशोर कुमार का आखिरी गीत था. कई यादगार और अमर गीत देने वाले किशोर कुमार का आखिरी गीत भी ऐसा कि इसे सुनते ही हर किसी की आंखें भर आती हैं.

सुपरहिट थी फिल्म

अब अगर फिल्म ‘दाता’ की बात करें तो साल 1989 में रिलीज हुई ये हिंदी एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण सुल्तान अहमद ने किया था. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पद्मिनी कोल्हापुरे, शम्मी कपूर, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा और सुरेश ओबेरॉय जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए थे. कहानी परिवार, संघर्ष, अन्याय और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें मिथुन ने कुंदन का किरदार निभाया था. फिल्म का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने तैयार किया था. इनमें सबसे लोकप्रिय किशोर कुमार और अल्का याज्ञनिक का गाना हुआ था.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 30, 2026, 11:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj