Rajasthan

Baran News: रेपी नदी में बहे दादा-पोते के शव दो दिन बाद बरामद, रपट पार करते समय तेज बहाव में बाइक समेत बहे

Last Updated:August 30, 2026, 14:23 IST

Baran News: रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश जा रहे दादा-पोते की रेपी नदी में बहने से मौत हो गई. शुक्रवार शाम रपट पार करते समय दोनों बाइक समेत तेज बहाव में बह गए थे. दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद रविवार को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर चट्टानों के बीच दोनों के शव बरामद किए गए.
दो दिन तक चला रेस्क्यू, चट्टानों के बीच मिले दादा-पोते के शवZoom

बारां. जिले के शाहाबाद क्षेत्र के होड़ापुरा गांव में शुक्रवार शाम रेपी नदी के तेज बहाव में बहे दादा-पोते के शव दो दिन की तलाश के बाद रविवार को रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए. दोनों रक्षाबंधन के अवसर पर मध्यप्रदेश के गलथूनी गांव जा रहे थे. हादसे के बाद से ही ग्रामीणों, परिजनों और सिविल डिफेंस की टीम द्वारा लगातार नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार, सनगवां निवासी धारा सिंह अपने दादा कल्ला सहरिया के साथ मोटरसाइकिल से मध्यप्रदेश के गलथूनी गांव जा रहे थे.

शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों होड़ापुरा गांव के पास रेपी नदी की रपट पार कर रहे थे. इसी दौरान नदी में पानी का बहाव काफी तेज था. तेज बहाव के कारण मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई और दोनों बाइक समेत नदी में बह गए. घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और प्रशासन को दी. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की गई. बाद में सिविल डिफेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

दो दिन तक चला तलाश अभियाननदी में तेज बहाव और पानी के बीच चट्टानों व अन्य स्थानों पर फंसे होने की आशंका के चलते दोनों की तलाश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सिविल डिफेंस की टीम ग्रामीणों और परिजनों के साथ मिलकर लगातार दो दिनों तक नदी में संभावित स्थानों पर तलाश करती रही. नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी सावधानी के साथ अभियान चलाना पड़ा. रविवार दोपहर तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में चट्टानों के बीच दोनों के शव फंसे हुए मिले. शव दिखाई देने के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला. शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शवरेस्क्यू टीम द्वारा दोनों शवों को बाहर निकालने के बाद पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. हादसे के बाद से सनगवां गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Baran,Rajasthan

First Published :

August 30, 2026, 14:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj