एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने चाची और चचेरे भाइयों पर दर्ज करवाई FIR, पैतृक संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप

Last Updated:August 30, 2026, 13:59 IST
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने दादा की वसीयत फर्जी तरीके से तैयार करने का आरोप लगाते हुए चाची गायत्री देवी समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. चलिए बताते हैं आखिर इस मामले में क्या बड़ा अपडेट सामने आया है.PC: Chandrachur Singh imdb
बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपने दादा की वसीयत फर्जी तरीके से तैयार करने का आरोप लगाते हुए चाची गायत्री देवी, दो चचेरे भाइयों सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. सिंह ने शनिवार को रोरावर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया है कि अलीगढ़ के बाहरी इलाके जलालपुर के बड़े जमींदार रहे उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह के हस्ताक्षर 1997 में फर्जी तरीके से किए गए थे, जबकि उस समय वह गंभीर रूप से बीमार थे और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की स्थिति में नहीं थे.
शिकायत के अनुसार, उनके चाचा गंगा सिंह और अन्य परिजनों ने वसीयत पर फर्जी हस्ताक्षर कर उनके पिता दिवंगत कैप्टन बलदेव सिंह को पैतृक संपत्ति के अधिकार से वंचित कर दिया. सिंह ने आरोप लगाया कि वसीयत तैयार किए जाने के समय उनके पिता अलीगढ़ में मौजूद नहीं थे. उनके एक अन्य चाचा का निधन हरेंद्र पाल सिंह से पहले ही हो चुका था.
चंद्रचूड़ सिंह ने चाची और दो चचेरे भाइयों के खिलाफ दर्ज करवाई FIRशिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवादित वसीयत के आधार पर हासिल की गई कई बेशकीमती संपत्तियां बाद में बेच दी गईं. चंद्रचूड़ सिंह ने शनिवार शाम पत्रकारों से कहा कि उनके पास इन आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं. उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया है.
चंद्रचूड़ सिंह की वसीयत का क्या है मामलायह विवाद पिछले वर्ष सामने आया था जब उनकी चाची गायत्री देवी ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा था कि वसीयत असली है और चंद्रचूड़ उन्हें झूठे मामले में फंसा रहे हैं. चंद्रचूड़ सिंह के पिता कैप्टन बलदेव सिंह अलीगढ़ शहर से कांग्रेस के विधायक रह चुके थे. कुछ वर्ष पहले उनका निधन हो गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
August 30, 2026, 13:59 IST



