Entertainment

लता मंगेशकर का कल्ट गाना, हेमा मालिनी ने सिखाया मोहब्बत का पाठ, महंगी फिल्म का ऐसा था बॉक्स ऑफिस पर हाल

Last Updated:August 30, 2026, 18:33 IST

मनोज कुमार की 1981 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘क्रांति’ का गाना ‘जिंदगी की ना टूटे लड़ी’ आज भी पसंद किया जाता है. इसमें मनोज कुमार और हेमा मालिनी थे.दरअसल हम बात कर रहे हैं क्रांति फिल्म की. इसे मनोज कुमार ने ही डायरेक्ट किया था.लता मंगेशकर का कल्ट गाना, हेमा मालिनी ने सिखाया मोहब्बत का पाठZoomफिल्म क्रांति के गाने का एक सीन

साल 1981 में एक फिल्म आई थी. जिसमें कई सितारे नजर आए. फिल्म देशभक्ति से जुड़ी फिल्म थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कहलाई. फिल्म में मनोज कुमार, दिलीप कुमार, शशि कपूर, हेमा मालिनी से लेकर परवीन बॉबी जैसे स्टार्स दिखे. इसी फिल्म का एक गीत था, जिसने मोहब्बत का पाठ भी पढ़ाया.

दरअसल हम बात कर रहे हैं क्रांति फिल्म की. इसे मनोज कुमार ने ही डायरेक्ट किया था. ये एक इंडियन हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसके प्रोड्यूसर भी मनोज कुमार ही थे. इस फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे.

‘जिंदगी की ना टूटे लड़ी, प्यार करले घड़ी दो घड़ी’ गाना
दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘जिंदगी की ना टूटे लड़ी, प्यार करले घड़ी दो घड़ी’ गाने की. जिसमें मनोज कुमार और हेमा मालिनी नजर आए थे. ये गाना प्यार के साथ साथ इमोशनल भी करता है. इसे लता मंगेशकर-नितिन मुकेश ने गाया था तो लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने कंपोज किया था. इसके लिरिक्स संतोष आनंद ने लिखे थे.

गाने के लिरिक्सजिंदगी की ना टूटे लड़ीजिंदगी की ना टूटे लड़ीप्यार करले घड़ी दो घड़ीओ ज़िंदगी की ना टूटे लड़ीप्यार करले घड़ी दो घड़ीओ लंबी लंबी उमरिया को छोड़ोलंबी लंबी उमरिया को छोड़ोप्यार की एक घड़ी है बड़ीप्यार करलेओ प्यार करले घड़ी दो घड़ीओ ज़िंदगी की ना टूटे लड़ीप्यार करले घड़ी दो घड़ी

उन आंखों का हंसना भी क्या
जिन आंखों में पानी ना हो
उन आंखों का हंसना भी क्या
जिन आंखों में पानी न हो
वो जवानी, जवानी नहीं
जिसकी कोई कहानी न हो
ओ कहानी न हो
आंसू हैं खुशी की लड़ी
प्यार करले
ओ प्यार करले घड़ी दो घड़ी
ओ जिदगी की ना टूटे लड़ी
प्यार करले घड़ी दो घड़ी

क्रांति फिल्म थी ब्लॉकबस्टरसलीम जावेद ने क्रांति फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा था. जिसमें शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, परवीन बाबी, प्रेम चोपड़ा, दिलीप कुमार, मनोज कुमार से लेकर हेमा मालिनी जैसे सितारे नजर आए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. उस समय की ये सबसे महंगी फिल्मों में भी शुमार थी.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

August 30, 2026, 18:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj